16.575 किलो गांजा बरामद, दो वाहन जब्त, 18 हजार नकद संग सात तस्कर गिरफ्तार

Published by :RAJKISHOR K
Published at :25 Mar 2025 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
16.575 किलो गांजा बरामद, दो वाहन जब्त, 18 हजार नकद संग सात तस्कर गिरफ्तार

16.575 किलो गांजा बरामद, दो वाहन जब्त, 18 हजार नकद संग सात तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर चलाये जा रहे ऑपरेशन क्लीन अभियान में मिली सफलता फलका पुलिस ने पकड़िया चौक समीप वाहन जांच में की बड़ी कार्रवाई फ़ोटो 27 कैप्सन- गांजा के साथ गिरफ्तार तस्कर व जब्त वाहन प्रतिनिधि, फलका एसपी वैभव शर्मा के निर्देश पर जिले में चलाये जा रहे ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत फलका पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की. पकड़िया चौक के समीप वाहन जांच में 16 किलो 575 ग्राम गांजा बरामद कर दो चारपहिया वाहन जब्त कर ली. पुलिस ने सात गांजा तस्करों को गिरफ्तार भी कर लिया. तस्करों के पास से अठारह हजार रुपये नगद एवं मोबाइल भी बरामद किया गया है. वहीं पुलिस ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल ने बताया कि गश्ती में सूचना मिली कि मीरगंज की ओर से दो चार पहिया वाहन में मादक पदार्थ लेकर कुरसेला की ओर जा रहा है. पकड़िया चौक एसएच-77 पर वाहन जांच की. तभी दो सफेद रंग का चार पहिया वाहन मीरगंज से कुरसेला की ओर तेजी जा रही थी. जिसे दलबल के सहयोग से रोका और चालक व गाड़ी में बैठे अन्य व्यक्ति का नाम-पता पूछा गया. वाहन चालक ने अपना नाम रितेश कुमार खेरिया, थाना कोढ़ा, अमित कुमार मुसापुर निवासी बताया तथा दूसरे वाहन पर बैठे व्यक्तियों ने अपना नाम वाहन चालक राजू कुमार, मुन्ना कुमार, पवन कुमार पंकज, विवेक कुमार व अन्य सभी नवाबगंज, थाना कुरसेला निवासी बताया. दंडाधिकारी सह बीडीओ सन्नी सौरभ भी मौके पर पहुंच गये. जिसके बाद दोनों वाहन की तलाशी ली गयी. तलाशी के क्रम में एक वाहन से 9 किलो 485 ग्राम एवं दूसरे वाहन से 7 किलो 090 ग्राम गांजा बरामद किया गया. तलाशी के क्रम में करीब अठारह हजार रुपये नकद व आठ मोबाइल फोन बरामद किया गया. जिसके बाद सभी बरामद समानों को जब्त कर तस्करों के विरुद्ध मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बताया जाता है कि नवाबगंज कुरसेला के राजू कुमार इस क्षेत्र का बहुत बड़ा माफिया बताया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन