ePaper

लंबी दूरी की चार एक्सप्रेस ट्रेनें बगैर कारण बताये की गयीं रद्द

Updated at : 09 Jan 2020 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
लंबी दूरी की चार एक्सप्रेस ट्रेनें बगैर कारण बताये की गयीं रद्द

कटिहार : लंबी दूरी की चार एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को परिचालन रद्द रहने से यात्री को भीषण ठंडी में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. ट्रेन संख्या 15483 अलीपुरद्वार दिल्ली, ट्रेन संख्या 15484 दिल्ली अलीपुरद्वार महानंदा एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12565 कामाख्या आनंद विहार नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस एवं ट्रेन संख्या 15723 एनजीपी सीतामढ़ी एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार […]

विज्ञापन

कटिहार : लंबी दूरी की चार एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को परिचालन रद्द रहने से यात्री को भीषण ठंडी में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. ट्रेन संख्या 15483 अलीपुरद्वार दिल्ली, ट्रेन संख्या 15484 दिल्ली अलीपुरद्वार महानंदा एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12565 कामाख्या आनंद विहार नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस एवं ट्रेन संख्या 15723 एनजीपी सीतामढ़ी एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को परिचालक रद्द रहा.

जबकि सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन का आज 19वें दिन परिचालन रद्द रहा. रेल प्रशासन के द्वारा अचानक लंबी की चलनेवाली एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन रद्द कर दिया गया. जिसके कारण यात्रा करने वाले यात्रियों को कई समस्याओं से गुजरना पड़ा. लंबी दूरी की यात्रा करने वाली यात्री तो ढाई माह पूर्व योजनानुसार अग्रिम टिकट आरक्षण करा लिये थे.
ताकि अमुक्त तिथि को समारोह, मीटिंग आदि आवश्यक कार्य के लिए यात्रा तय करते. जब यात्रा दिवस के दिन पूरी तैयारी के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे तो यात्री को मालूम होता है कि आज यह ट्रेन का परिचालन रद्द कर दिया गया है. ऐसे स्थिति में यात्री का सभी काम बिगड़ जाता है. यात्री के पास तुरन्त यात्रा करने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं रहती है. ट्रेन संख्या 12423 डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस एवं ट्रेन संख्या 12424 दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन मार्ग परिवर्तन कर चलाया गया है.
ट्रेन विलंब से चली
घने कोहरा के कारण बुधवार को आधा दर्जन से अधिक ट्रेन निर्धारित समय से काफी विलंब से बुधवार को चली. जिसके कारण यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा.
यहां तक की अमुक ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्री को रिसीव करने वाले परिजन को भी भीषण ठंड में विभिन्न रेलवे स्टेशन पर घंटें इंतजार करने को विवश होना पड़ा. डीआरएम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 15706 दिल्ली-कटिहार चंपारण हमसफर सात घंटे विलंब से कटिहार पहुंची है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन