अपर समाहर्ता को मिला नगर आयुक्त का प्रभार

Updated at : 05 Dec 2019 9:02 AM (IST)
विज्ञापन
अपर समाहर्ता को मिला नगर आयुक्त का प्रभार

कटिहार : नगर निगम के नगर आयुक्त के रूप में अपर समाहर्ता कमलेश प्रसाद सिंह ने अतिरिक्त पदभार बुधवार को ग्रहण किया है. नगर आयुक्त का पदभार लेते हुए सिंह ने पहले दिन कार्यभार संभाला. इस अवसर पर मेयर विजय सिंह के साथ नगर निगम के सभी पदाधिकारी व कर्मचारियों ने कमलेश प्रसाद सिंह का […]

विज्ञापन

कटिहार : नगर निगम के नगर आयुक्त के रूप में अपर समाहर्ता कमलेश प्रसाद सिंह ने अतिरिक्त पदभार बुधवार को ग्रहण किया है. नगर आयुक्त का पदभार लेते हुए सिंह ने पहले दिन कार्यभार संभाला.

इस अवसर पर मेयर विजय सिंह के साथ नगर निगम के सभी पदाधिकारी व कर्मचारियों ने कमलेश प्रसाद सिंह का नगर आयुक्त के रूप में स्वागत करते हुए उन्हें बुके देकर उनका अभिनंदन किया. मौके पर नगर आयुक्त श्री सिंह ने कहा कि नगर निगम का दायित्व सर्वप्रथम शहर की साफ सफाई की होती है. जिस पर विशेष ध्यान दिया जायेगा. निगम क्षेत्र के हर सड़कों पर जगमगाती लाइटिंग का प्रबंध किया जायेगा. जो भी नगर निगम योजना अधर में लटकी हुई है.
उसे अपने कार्यकाल में पूरा करने पर बल दिया जायेगा. मौके पर मेयर ने कहा कि नगर आयुक्त के रूप में अनुभवी पदाधिकारी का साथ मिलने से सभी परेशानी दूर होगी. आवास योजना, कचरा डंपिंग और बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णय कि सभी योजना को अमलीजामा पहनाया जायेगा. इस अवसर पर कई पदाधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन