पंडित दीनदयाल की जयंती मनी

Updated at : 26 Sep 2019 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल की जयंती मनी

कटिहार : जिला मुख्यालय में जनसंघ के संस्थापकों में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती जिला अध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में बुधवार को मनाया गया. इस मौके पर महापुरुषों के प्रतिमा की साफ-सफाई व माल्यार्पण कर मनाया गया. जिला अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि भारतीय जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय […]

विज्ञापन

कटिहार : जिला मुख्यालय में जनसंघ के संस्थापकों में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती जिला अध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में बुधवार को मनाया गया. इस मौके पर महापुरुषों के प्रतिमा की साफ-सफाई व माल्यार्पण कर मनाया गया. जिला अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि भारतीय जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर महान विभूतियों के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं साफ-सफाई किया गया.

इस अवसर पर पटेल चौक स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल, शिव मंदिर चौक पर भगत सिंह, शहीद चौक पर महात्मा गांधी, रेलवे स्टेशन परिसर में डॉ राजेंद्र प्रसाद, जीआरपी चौक पर जयप्रकाश नारायण, अंबेडकर चौक पर डॉ भीमराव अंबेडकर इन सभी महापुरुषों के प्रतिमा की साफ-सफाई एवं माल्यार्पण कर एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चलचित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनायी गयी. उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम कटिहार जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी मंडल स्तर से लेकर शक्ति केंद्र व बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया.
अवसर पर विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्र भूषण ठाकुर, महामंत्री मनोज सरकार, उपाध्यक्ष बबन झा, विश्वनाथ मुकीम, दिलीप वर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ कुमार मालाकार, शिवशंकर सरकार, मंत्री प्रभात मिश्रा, ओम प्रकाश यादव, महिंद्र शर्मा, उत्तर मंडल अध्यक्ष जवाहर साह, शेखर जयसवाल, गोपाल खुरानिया, पिंटू भगत, क्षिण मंडल, गौतम सिंह, राम इकबाल साह, निलेश ठाकुर, श्याम पासवान, अजय साह, पश्चिम मंडल के राजेश दास विजेंद्र नाथ पाठक, नवीन झा, विजय सिंह, संतोष सिंह, रतन साह, चंदन सिन्हा, अतुल आनंद सहित जिला एवं नगर के पदाधिकारी शामिल हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन