ePaper

कटिहार : मोहर्रम के ताजिया जुलूस में मनचले युवक ने पिस्टल लहराते हुए की कई राउंड फायरिंग, एसपी बोले...

Updated at : 10 Sep 2019 3:18 PM (IST)
विज्ञापन
कटिहार : मोहर्रम के ताजिया जुलूस में मनचले युवक ने पिस्टल लहराते हुए की कई राउंड फायरिंग, एसपी बोले...

कटिहार : मोहर्रम के जुलूस के दौरान नगर थाना क्षेत्र में एक मनचले युवक ने सरेआम पिस्टल लहराते हुए फायरिंग की. स्थानीय लोगों ने प्रशासन को घटना की सूचना दी. घटना के संबंध में एसपी ने बताया कि आरोपित युवक की पहचान कर ली गयी है. जानकारी के मुताबिक, कटिहार जिला मुख्यालय के नगर थाना […]

विज्ञापन

कटिहार : मोहर्रम के जुलूस के दौरान नगर थाना क्षेत्र में एक मनचले युवक ने सरेआम पिस्टल लहराते हुए फायरिंग की. स्थानीय लोगों ने प्रशासन को घटना की सूचना दी. घटना के संबंध में एसपी ने बताया कि आरोपित युवक की पहचान कर ली गयी है.

जानकारी के मुताबिक, कटिहार जिला मुख्यालय के नगर थाना क्षेत्र स्थित झुलनिया मोड़ चौक पर मोहर्रम के मौके पर ताजिया जुलूस में शामिल एक मनचले युवक ने सरेआम पिस्टल लहराते हुए फायरिंग की. जिला प्रशासन की चुस्त-दुरुस्त सुरक्षा व्यवस्था के दावों को ठेंगा दिखाते हुए जुलूस में शामिल युवक ने सरेआम कई राउंड फायरिंग की. हालांकि, मामले में जिला प्रशासन ने फायरिंग की घटना को सिरे से खारिज किया है. इस संबंध में कटिहार एसपी विकास कुमार ने बताया कि पिस्टल संभवत नकली है. फिर भी आरोपित युवक की पहचान कर ली गयी है. उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन