उधार नहीं दिया, तो महिला पर फेंका खौलता तेल

Updated at : 06 Sep 2019 7:29 AM (IST)
विज्ञापन
उधार नहीं दिया, तो महिला पर फेंका खौलता तेल

प्राणपुर : रोशना ओपी क्षेत्र के नाथ भट्टा मोड़ के समीप महिला दुकानदार के उधार पर नाश्ता नहीं देने पर एक ग्राहक ने खौलता हुआ सरसों तेल उसके शरीर पर फेंक दिया. इससे महिला गंभीर रूप से झुलस गयी. झुलसी महिला को स्थानीय लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए ले गये. चिकित्सकों ने महिला […]

विज्ञापन

प्राणपुर : रोशना ओपी क्षेत्र के नाथ भट्टा मोड़ के समीप महिला दुकानदार के उधार पर नाश्ता नहीं देने पर एक ग्राहक ने खौलता हुआ सरसों तेल उसके शरीर पर फेंक दिया. इससे महिला गंभीर रूप से झुलस गयी. झुलसी महिला को स्थानीय लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए ले गये.

चिकित्सकों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखकर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. पीड़ित महिला के पति सुकल साह, पुत्र चंदन साह, पुत्री पूजा कुमारी ने बताया कि यशोदा देवी दुकान पर नाश्ता के लिए लिट्टी बना रही थी. इसी बीच मो सद्दाम पिता मंजूर आलम साकिन लाभा निवासी उधार में नाश्ता मांग रहा था. जबकि उसके पास पूर्व से बकाया था.
पूर्व का बकाया राशि देने से इंकार कर रहा था. 235 रुपये पूर्व का ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌बकाया पहले जमा करो तब नाश्ता देंगे. इस बीच दोनों में विवाद होते-होते हमलोग के साथ बुरी तरह से मारपीट करने लगा. इस क्रम में चूल्हा पर चढ़ा खौलता हुआ सरसों तेल महिला पर फेंक दिया. इससे महिला बुरी तरह झुलस गयी.
झुलसी महिला को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राणपुर में प्राथमिक उपचार कराकर बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक ने सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया है. इधर, मो सद्दाम भी चोट लगने से जख्मी हो गया. जिसका स्वास्थ्य केंद्र प्राणपुर में इलाज कराया जा रहा था. सूचना प्रेषण तक झुलसी महिला की स्थिति काफी नाजुक थी. घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और पीड़िता से बयान लेकर जांच में जुट गयी है. पीड़ित परिवार ने जांच कर इंसाफ की गुहार एसपी ‌से लगायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन