कटिहार : बाइक की टक्कर से बालक की मौत, हंगामा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Aug 2019 9:19 AM (IST)
विज्ञापन

कटिहार : मुफस्सिल थाने के हाजी बशीर टोला में बाइक की टक्कर से रविवार को एक बालक की मौत हो गयी. इससे परिजन व स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे तथा कटिहार-हसनगंज मुख्य मार्ग पर आगजनी करते हुए तकरीबन पांच घंटे तक आवागमन ठप कर उग्र प्रदर्शन किया. जानकारी के अनुसार मो वसीर का आठ वर्षीय […]
विज्ञापन
कटिहार : मुफस्सिल थाने के हाजी बशीर टोला में बाइक की टक्कर से रविवार को एक बालक की मौत हो गयी. इससे परिजन व स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे तथा कटिहार-हसनगंज मुख्य मार्ग पर आगजनी करते हुए तकरीबन पांच घंटे तक आवागमन ठप कर उग्र प्रदर्शन किया. जानकारी के अनुसार मो वसीर का आठ वर्षीय पुत्र मो तोहिर सड़क के किनारे खड़ा था. इसी क्रम में कटिहार से हसनगंज की ओर जाती एक बुलेट बाइक ने उसे टक्कर मार दी. धक्का लगते ही बालक लहुलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा. वहीं, चालक बुलेट लेकर भाग निकला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










