मुस्तैदी से ड्यूटी करने के साथ थानों को भी रखें अपडेट : एसपी

Updated at : 12 Jul 2019 7:15 AM (IST)
विज्ञापन
मुस्तैदी से ड्यूटी करने के साथ थानों को भी रखें अपडेट : एसपी

कटिहार : जिले में बढ़ते अपराध पर हर हाल में अंकुश लगे. कार्य में कोताही बरतने वाले थानाध्यक्ष व पुलिस पदाधिकारी बख्शे नहीं जायेंगे. उक्त बातें एसपी विकास कुमार ने गुरुवार को क्राइम मीटिंग में कहीं. एसपी कार्यालय में बैठक में उन्होंने कहा कि सभी थानाध्यक्ष अपने थाने को अपडेट रखें. स्टेशन डायरी, केश डायरी, […]

विज्ञापन

कटिहार : जिले में बढ़ते अपराध पर हर हाल में अंकुश लगे. कार्य में कोताही बरतने वाले थानाध्यक्ष व पुलिस पदाधिकारी बख्शे नहीं जायेंगे. उक्त बातें एसपी विकास कुमार ने गुरुवार को क्राइम मीटिंग में कहीं. एसपी कार्यालय में बैठक में उन्होंने कहा कि सभी थानाध्यक्ष अपने थाने को अपडेट रखें. स्टेशन डायरी, केश डायरी, मालखाना, रोकड़ बही समेत अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज को अपडेट रखें, क्योंकि कभी भी डीजीपी निरीक्षण करने किसी भी थाने पहुंच सकते हैं. उन्होंने लूट, हत्या, छिनतई, जमीन विवाद, डकैती समेत अन्य घटनाओं पर हर हाल में लगाम लगाने का निर्देश दिया.

उन्होंने बेहतर पुलिसिंग को लेकर पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. एसपी श्री कुमार ने थाना वार अपराधिक घटनाओं की समीक्षा की. उन्होंने सभी थानाध्यक्ष को कांड निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया. एसपी श्री कुमार ने थाना में दर्ज प्राथमिकी आरोपित की गिरफ्तारी शीघ्र अतिशीघ्र करने को कहा. साथ ही न्यायालय के आदेश कि तामिला करें .
उक्त मामले में आरोपित के विरुद्ध वारंटी की गिरफ्तारी एवं कुर्की जब्ती को सुनिश्चित करें. उन्होंने जिले के सभी थानाध्यक्ष को अपने थाना क्षेत्र नियमित वाहन चेकिंग अभियान चलाने, मुस्तैदी के साथ गश्त करने एवं वांछित अपराधियों पर विशेष नजर बनाये रखने को कहा. उत्पाद निषेध अधिनियम को प्रभावी बनाने को शराब कारोबारियों के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाने की बात कही.
एसपी श्री कुमार ने गत माह में हुई लूट व हत्या के मामले में दर्ज अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को लेकर निर्देश दिए. उन्होंने पुलिस पदाधिकारी को सख्त हिदायत की थाने में आये सभी लोगों की बात सुने एवं उनकी शिकायत पर प्राथमिकी अवश्य दर्ज करें.
इस मौके पर एसपी हरिमोहन शुक्ला, एसडीपीओ कटिहार अनिल कुमार, एसडीपीओ बारसोई पंकज कुमार, मनिहारी एसडीपीओ सहित नगर थाना अध्यक्ष व पुलिस निरीक्षक रंजन कुमार सिंह, मुफस्सिल थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदू, सहायक थानाध्यक्ष राजेश कुमार, रौतारा थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार, डंडखोरा थानाध्यक्ष संजय कुमार, महिला थानाध्यक्ष किरण कुमारी, एससीएसटी थानाध्यक्ष नारद राम, कोढ़ा थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार, कुरसेला थानाध्यक्ष अनुपम कुमार, मनसाही थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन