घायल बाइकसवार के पास से देसी पिस्टल बरामद
Updated at : 03 Jul 2019 7:31 AM (IST)
विज्ञापन

कुरसेला : राष्ट्रीय उच्च पथ 31 पर पुलिस ने मंगलवार को दुर्घटनाग्रस्त बाइक सवार युवक के कमर से देसी पिस्टल व तीन कारतूस बरामद किया है. दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बाइकसवार युवक व साइकिल सवार लड़के को पीएचसी कुरसेला पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल बाइकसवार को कटिहार मेडिकल कॉलेज रेफर […]
विज्ञापन
कुरसेला : राष्ट्रीय उच्च पथ 31 पर पुलिस ने मंगलवार को दुर्घटनाग्रस्त बाइक सवार युवक के कमर से देसी पिस्टल व तीन कारतूस बरामद किया है. दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बाइकसवार युवक व साइकिल सवार लड़के को पीएचसी कुरसेला पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल बाइकसवार को कटिहार मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.
थानाध्यक्ष अनुपम कुमार ने बताया कि एनएच-31 पर कोसी सड़क पुल के समीप एएसआइ हरिशंकर सिंह बाइक की जांच कर रहे थे. इसी बीच नवगछिया की ओर से कुरसेला की तरफ आ रहा एक बाइकसवार पुलिस को देख भागने के प्रयास में रामपुर यादव टोली के समीप साइकिल सवार लड़के से जा टकराया.
इस दुर्घटना में साइकिल सवार लड़का और बाइक सवार दोनों गंभीर रुप से जख्मी हो गया. साइकिल सवार लड़के पैर फ्रैक्चर हो गया. इस दौरान बाइक सवार युवक के कमर से पुलिस ने एक देसी पिस्टल, तीन कारतूस बरामद किया. पुलिस अभिरक्षा में युवक का कटिहार में उपचार चल रहा है.
घायल बाइकसवार रोहित सिंह (26) भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के खड़हरा गांव का निवासी है. वहीं घायल साइकिल सवार गौरव कुमार (10) कुरसेला बस्ती का रहने वाला है. पुलिस ने रोहित की बाइक जब्त कर लिया है. घायल गौरव पिता का खाना लेकर खेत जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




