महाकुंभ को लेकर 13000 ट्रेनें चली, 3.05 करोड़ यात्रियों ने ट्रेनों से किया सफर

Published at :19 Feb 2025 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

महाकुंभ को लेकर 13000 ट्रेनें चली, 3.05 करोड़ यात्रियों ने ट्रेनों से किया सफर

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कटिहार रेलवे ने विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ 2025 में आने वाले लाखों तीर्थयात्रियों की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए एक वृहत्त लॉजिस्टिकल प्रयास किया है. अब तक रिकॉर्ड संख्या में 53 करोड़ श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया है. रेलवे ने सुरक्षित और सकुशल तीर्थ यात्रा का अनुभव प्रदान करने के लिए बुनियादी संरचना के अतिरिक्त ट्रेन सेवाओं और उक्त भीड़ प्रबंधन में 5,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है. रेलवे ने महाकुंभ 2025 के दौरान तीर्थयात्रियों के आगमन के लिए बड़ी संख्या में ट्रेन परिचालन शुरू किया है. जिससे सुचारू और कुशल परिवहन सुनिश्चित हो सके. कुल 13,000 ट्रेनों की योजना बनाई गई है. जिनमें से 12,583 का परिचालन हो गया है. जिससे लाखों श्रद्धालुओं के लिए निर्वाध यात्रा की सुविधा मिल रही है. 13 जनवरी से 3.09 करोड़ से अधिक तीर्थयात्री रेल से यात्रा कर चुके हैं. यात्रियों की आवाजाही को प्राथमिकता प्रदान करने के लिए सभी मालगाड़ियों को (स्ट डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) में परिवर्तित कर दिया गया है. ताकि यात्रीवाही ट्रेन नेटवर्क को मुक्त किया जा सके. बुनियादी संरचनाओं का किया उन्नयन यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए भारतीय रेलवे ने महत्वपूर्ण बुनियादी संरचना के उन्नयन का कार्य किया है. जिसमें 9 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण, 48 नए प्लेटफार्मों और 21 फुट ओवर ब्रिजों का निर्माण तथा सुरक्षा बढ़ोतरी के लिए 1,186 सीसीटीवी कैमरों की स्थापना शामिल है. भीड़भाड़ को कम करने के लिए 151 मोबाइल यूटीएस काउंटर सहित 554 टिकटिंग प्वाइंट्स के साथ टिकटिंग को सरल बनाया गया है. इसके अतिरिक, तीर्थयात्रियों को उनके गंतव्यों तक आसानी से पहुंचने में मदद करने के लिए एक कलर कोड ड नेविगेशन सिस्टम लागू किया गया है. रेलवे सुरक्षा बल, अर्धसैनिक बल, रनिंग कर्मी तैनात सुरक्षा व भीड़ प्रबंधन के मामले में रेलवे ने रेलवे सुरक्षा बल के 13,000 कर्मियों, सरकारी रेलवे पुलिस और अर्धसैनिक के 10,000 कर्मचारियों और सुचारू ट्रेन परिचालन सुनिश्चित करने के लिए 3,000 से अधिक रनिंग स्टाफ की तैनाती की है. स्टेशनों, मंडलों, जोनों और रेलवे बोर्ड स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किये गये हैं. ताकि वास्तविक समय में निगरानी की जा सके और जन प्रवाह को कुशलता से प्रबंधित किया जा सके. कहते हैं अधिकारी इस भव्य आध्यात्मिक समागम के दौरान प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन के साथ ये व्यापक उपाय भारतीय रेलवे की एक सुरक्षित, आरामदायक और सुव्यवस्थित तीर्थ यात्रा का अनुभव प्रदान करने की प्रतिबद्धता को मजबूत करते हैं. कपिंजल किशोर शर्मा, मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी, एनएफ रेलवे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन