लापता युवक की पेड़ पर फंदे से लटकी मिली लाश
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :29 Aug 2018 6:29 AM
विज्ञापन

डंडखोरा (कटिहार) : रायपुर पंचायत अंतर्गत नवादा गांव का पप्पू चौहान (25) सोमवार की शाम से लापता था. मंगलवार की शाम बांसवाड़ी में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकी उसकी लाश मिली. मृत पप्पू के पिता सुरेश चौहान ने बताया कि सोमवार की शाम से ही पप्पू घर से लापता था. उसकी खोजबीन की […]
विज्ञापन
डंडखोरा (कटिहार) : रायपुर पंचायत अंतर्गत नवादा गांव का पप्पू चौहान (25) सोमवार की शाम से लापता था. मंगलवार की शाम बांसवाड़ी में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकी उसकी लाश मिली. मृत पप्पू के पिता सुरेश चौहान ने बताया कि सोमवार की शाम से ही पप्पू घर से लापता था. उसकी खोजबीन की जा रही थी. मंगलवार की शाम को पता चला कि गांव के बगल के बांसवाड़ी में एक पेड़ पर फांसी के फंदे से उसका शव लटका हुआ है.
उन्होंने आरोप लगाया है कि मेरे पुत्र की हत्या की गयी है. पप्पू चौहान ने दो वर्ष पूर्व ही गांव में ही प्रेम विवाह किया था और उसका छह माह का एक लड़का भी है. परिजनों ने आशंका जतायी है कि उसकी हत्या की गयी है. परिजनों का कहना है कि घर में कोई ऐसी बात ही नहीं थी कि पप्पू आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठाये. रक्षाबंधन के दिन वह ससुराल गया था. उसके बाद वह घर भी आया. इसके बाद से ही वह लापता था. पप्पू के शव को देखने पर पता चला कि उसके गुप्तांग पर धारदार हथियार से वार किया गया था. डंडखोरा थानाध्यक्ष
रामचंद्र
लापता युवक की…
मंडल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही बताया जा सकता है कि हत्या हुई है या आत्महत्या. उन्होंने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है. जैसे ही लोगों को घटना का पता चला मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गये. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










