पराठों में डालें यह सीक्रेट मसाला, स्वाद हो जाएगा रेस्टोरेंट जैसा

Author Prerna
Updated:
विज्ञापन

पराठा मसाला (Image: Instagram)

Paratha Masala Powder: अगर आप पराठों का स्वाद और भी मजेदार बनाना चाहते हैं तो शेफ Aruna Vijay का यह स्पेशल मसाला पाउडर जरूर ट्राई करें. इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है और यह पराठों में खुशबूदार व चटपटा स्वाद जोड़ देता है.

विज्ञापन

Paratha Masala Powder: घर में बने पराठों का स्वाद अगर थोड़ा अलग और मसालेदार हो जाए तो खाने का मजा ही दोगुना हो जाता है. मशहूर शेफ Aruna Vijay ने अपने सोशल मीडिया पर पराठों के लिए एक खास स्पेशल मसाला पाउडर की रेसिपी शेयर की है. इस मसाले की खास बात यह है कि इसे एक बार बनाकर कई दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे पराठे, रोटी या यहां तक कि सब्जियों में भी डालकर स्वाद बढ़ाया जा सकता है. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि.

विज्ञापन

मसाला बनाने के लिए जरूरी सामान 

  • 2 चम्मच धनिया के बीज
  • 1 चम्मच जीरा
  • 1 चम्मच सौंफ
  • 1 चम्मच काली मिर्च
  • 4–5 सूखी लाल मिर्च
  • 1 छोटा टुकड़ा दालचीनी
  • 2–3 लौंग
  • 1 चम्मच अमचूर पाउडर
  • 1 चम्मच काला नमक
  • स्वादानुसार साधारण नमक

मसाला बनाने का आसान तरीका

सबसे पहले एक पैन को हल्का गर्म करें. इसमें धनिया, जीरा, सौंफ, काली मिर्च, सूखी लाल मिर्च, दालचीनी और लौंग डालकर धीमी आंच पर हल्का भून लें. जब मसालों से खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें और इन्हें ठंडा होने दें. अब इन सभी भुने मसालों को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें. इसके बाद इसमें अमचूर पाउडर, काला नमक और साधारण नमक मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. आपका स्वादिष्ट पराठा स्पेशल मसाला पाउडर तैयार है.

कैसे करें इस्तेमाल

जब भी पराठा बनाएं, आटे में थोड़ा सा यह मसाला मिला दें या फिर पराठा सेकते समय ऊपर से हल्का छिड़क दें. इससे पराठों में अलग ही खुशबू और स्वाद आ जाएगा.

स्टोर करने का तरीका

इस मसाले को एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें. इसे आप 2 से 3 हफ्तों तक आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Suji Dumplings Recipe: बच्चों के लिए हेल्दी इवनिंग स्नैक की है तलाश? ट्राई करें ये लो कैलोरी डम्पलिंग्स रेसिपी

यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं इंस्टेंट आम-मिर्च का अचार, वंदना ने बताया बनाने का तरीका 

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola