सीडीपीओ ने सेविकाओं से पूछा स्पष्टीकरण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jan 2018 4:35 AM

विज्ञापन

बारसोई : बारसोई के आंगनबाड़ी केंद्र में व्याप्त अनियमितता की खबर प्रभात खबर में लगातार प्रकाशित होने के बाद बारसोई के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने 17 केंद्र की सेविकाओं से स्पष्टीकरण पूछा है. सीडीपीओ नीलम कुमारी ने कहा कि अखबार में प्रकाशित हुई आंगनबाड़ी केंद्रों में व्याप्त अनियमितता को लेकर प्रखंड के चौंदी, महेशपुर, […]

विज्ञापन

बारसोई : बारसोई के आंगनबाड़ी केंद्र में व्याप्त अनियमितता की खबर प्रभात खबर में लगातार प्रकाशित होने के बाद बारसोई के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने 17 केंद्र की सेविकाओं से स्पष्टीकरण पूछा है. सीडीपीओ नीलम कुमारी ने कहा कि अखबार में प्रकाशित हुई आंगनबाड़ी केंद्रों में व्याप्त अनियमितता को लेकर प्रखंड के चौंदी, महेशपुर, बलतर, चापाखोर, हरनारोई, लहगरिया पंचायत के केंद्र संख्या 38, 40, 44, 80, 81, 85, 87, 116, 117, 118, 122, 185, 186, 229, 234, 271, 272 की सेविका से स्पष्टीकरण पूछा गया है.

उन्होंने कहा कि अगर जवाब संतोषजनक नहीं रहा, तो केंद्र की सेविका पर कार्रवाई की जायेगी. यहां बता दें कि लगभग हर आंगनबाड़ी केंद्र के पोषक क्षेत्र के लोग अनियमितता कि शिकायत करते-करते निराशा हो चले हैं. अब सीडीपीओ द्वारा स्पष्टीकरण पूछे जाने पर लोगों में हर्ष है. लोगों ने कहा कि जिस तरह सीडीपीओ ने कड़ा रुख अपनाया है, उससे लगता है कि बारसोई में आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन अब बेहतर ढंग से होगा. गरीब व कुपोषित बच्चों सहित गर्भवती, धात्री, किशोरियों को आंगनबाड़ी केंद्रों से लाभ मिलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन