2.20 लाख लूट मामले में तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजा जेल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jan 2018 6:41 AM
अमदाबाद/ मनिहारी : अमदाबाद थाना क्षेत्र के बैदा पंचायत के बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएसपी संचालक से दो लाख 20 हजार रुपये लूट के मामले के तीन अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. अपराधियों की गिरफ्तारी सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर पुलिस ने की है. तीनों अभियुक्तों को अलग-अलग स्थानों […]
अमदाबाद/ मनिहारी : अमदाबाद थाना क्षेत्र के बैदा पंचायत के बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएसपी संचालक से दो लाख 20 हजार रुपये लूट के मामले के तीन अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. अपराधियों की गिरफ्तारी सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर पुलिस ने की है. तीनों अभियुक्तों को अलग-अलग स्थानों से अमदाबाद थानाध्यक्ष अमृत कुमार व सअनि हरिशंकर सिंह ने पुलिस बल के सहयोग से गिरफ्तार किया है. हालांकि लूट कांड का मुख्य आरोपित अभी भी पुलिस के गिरफ्त से दूर है.
अमदाबाद थाना क्षेत्र में 28 दिसंबर 17 को बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएसपी संचालक मनौवर हुसैन पिता इसराइल से दो लाख बीस हजार रुपये हथियार के बल पर मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने लूट लिया था. दो सप्ताह के अंदर इस लूट कांड का उद्भेदन अमदाबाद पुलिस ने किया है. पुलिस के इस तरह से त्वरित कार्रवाई पर स्थानीय लोगों ने भी सराहना की है. इस लूट कांड का अंजाम देने की बात से तीनों अभियुक्तों ने पुलिस के समक्ष स्वीकार की है.
इस मामले में एक ओर जहां अमदाबाद थानाध्यक्ष अमृत कुमार ने अमदाबाद थाना में प्रेस को सारे वाकये की जानकारी दी तो दूसरी ओर मनिहारी में एसडीपीओ उमाशंकर प्रसाद सिंह ने प्रेस वार्ता कर घटना के उद्भेदन की जानकारी दी. एसडीपीओ ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पगलबाड़ी निवासी सोनू कुमार सिंह उर्फ नंद किशोर सिंह पिता रामानंद सिंह उर्फ राम सिंह को उसके घर से गिरफ्तार किया गया. उन्होंने कहा कि सोनू कुमार सिंह के घर से एक बैग व तीन पासबुक तथा अन्य कागजात बरामद हुआ. सोनू कुमार सिंह की निशानदेही पर तनवीर पिता गयासुद्दीन साकिन पुराना बैदा को उसके घर से छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया. उन्होंने कहा कि गुलजार पिता मंसूर साकिन नया टोला बैदा को वर्तमान पता ईमली गाछ कटिहार से गिरफ्तार किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










