पारा आठ डिग्री के नीचे, अभी और बढ़ेगी ठंड
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jan 2018 5:08 AM
कटिहार : जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में शीतलहर व भीषण ठंड से स्थिति गंभीर होती जा रही है. गुरुवार को भी सर्द हवा से लोग परेशान रहे. कोहरा व बादल की वजह से दिनभर लोगों को धूप नसीब नहीं हुई. लगातार पारा के लुढ़कने से स्थिति और भी गंभीर बनती जा रही है. […]
कटिहार : जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में शीतलहर व भीषण ठंड से स्थिति गंभीर होती जा रही है. गुरुवार को भी सर्द हवा से लोग परेशान रहे. कोहरा व बादल की वजह से दिनभर लोगों को धूप नसीब नहीं हुई. लगातार पारा के लुढ़कने से स्थिति और भी गंभीर बनती जा रही है. इस बीच मौसम विभाग ने भी वेब गोल्ड के को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है.
ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि अगले दो-तीन दिन तक ठंड और बढ़ सकती है. गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहने की संभावना है. इसी तरह अगले दो-तीन दिन तक तापमान के रहने की संभावना जतायी गयी है. ऐसे में लोगों को भी अब सतर्क रहने की जरूरत है. खासकर बच्चे व बुजुर्ग लोगों को सावधानी बरतनी होगी. दूसरी तरफ से ठंड के बढ़ने से गरीब, मजदूर, रिक्शाचालकों व फुटपाथ पर रहने वाले लोगो की परेशानी बढ़ती जा रही है.
ऐसे लोगों के समक्ष खासकर आजीविका की समस्या उत्पन्न हो रही है. अत्यधिक ठंड की वजह से लोग मजदूरी करने भी नहीं जा पा रहे है. शहरों पर भी मंदी का काफी असर देखा जा रहा है. अधिकांश लोग घर से निकल ही नहीं पा रहे है. प्रशासनिक स्तर से ठंड से बचाव को लेकर अलाव की जो व्यवस्था की गई है. नाकाफी है. प्रभात खबर में खबर प्रकाशित होने के बाद स्थानीय नगर निगम प्रशासन में गुरुवार से चौक चौराहा पर अलाव की व्यवस्था किये जाने का दावा की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










