नगर निगम का दावा शहर के 40 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jan 2018 5:07 AM

विज्ञापन

कटिहार : नगर निगम की ओर से बढ़ती ठंड को देखते हुए शहर के प्रमुख विभिन्न चौक-चौराहों पर अलाव व्यवस्था किया गया है. गुरुवार की संध्या में निगम पार्षद अरुण कुमार यादव, स्वच्छता निरीक्षक कैलाश चौधरी ने शहीद चौक, मिरचाईबाड़ी हनुमान मंदिर चौक, भरत भूषण चौक, शीतला स्थान, सहायक थाना चौक, तेजा टोला चौक, जीआरपी […]

विज्ञापन

कटिहार : नगर निगम की ओर से बढ़ती ठंड को देखते हुए शहर के प्रमुख विभिन्न चौक-चौराहों पर अलाव व्यवस्था किया गया है. गुरुवार की संध्या में निगम पार्षद अरुण कुमार यादव, स्वच्छता निरीक्षक कैलाश चौधरी ने शहीद चौक, मिरचाईबाड़ी हनुमान मंदिर चौक, भरत भूषण चौक, शीतला स्थान, सहायक थाना चौक, तेजा टोला चौक, जीआरपी चौक, सदर अस्पताल, कालीबाड़ी, जैन अतिथि भवन, ग्रोवर चौक, शिव मंदिर चौक, अरगड़ा चौक, एफसीआई चौक, आजाद चौक, नया टोला हनुमान मंदिर चौक, गोलछा कटरा चौक, बनिया टोला, पानी टंकी, दौलत राम चौक, पटेल चौक, बाटा चौक, पुरानी स्टेशन बिल्डिंग के समीप अलाव जलाये जाने का दावा किया है. स्वच्छता निरीक्षक कैलाश चौधरी ने बताया कि ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम के द्वारा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करते हुए विधिवत जलाया गया है. अलाव नियमित रूप से संध्या में जलाने की व्यवस्था की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन