पुलिस छावनी में तब्दील रहा कलेक्ट्रेट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Nov 2017 4:04 AM
कटिहार : पुनर्वास् संघर्ष समिति के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत विक्टर झा के नेतृत्व में राजेंद्र स्डेडियम से एक विशाल जुलूस शुक्रवार को समाहरणालय पहुंचा. जुलूस में शामिल विस्थापित अपने अपने हाथ में तिरंगा लहराते हुए समाहरणालय की ओर जा रहे थे. जुलूस के समाहरणालय पहुंचते ही जुलूस में शामिल लोग अलग-अलग खेमे में […]
कटिहार : पुनर्वास् संघर्ष समिति के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत विक्टर झा के नेतृत्व में राजेंद्र स्डेडियम से एक विशाल जुलूस शुक्रवार को समाहरणालय पहुंचा. जुलूस में शामिल विस्थापित अपने अपने हाथ में तिरंगा लहराते हुए समाहरणालय की ओर जा रहे थे. जुलूस के समाहरणालय पहुंचते ही जुलूस में शामिल लोग अलग-अलग खेमे में एसडीओ कार्यालय, डीएम कार्यालय, एसपी कार्यालय, डीडीसी कार्यालय, निबंधन कार्यालय के समक्ष धरना देकर बैठ गये.
हालांकि जिला प्रशासन ने आंदोलन को देखते हुए बुधवार रात को ही समाहरणालय की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर ली थी. समाहरणालय सहित अन्य विभाग के कार्यालय के मुख्य गेट को अंदर से बंद कर दिया गया था और अंदर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था. इसके अतिरिक्त जिले के कई थाना के थानाध्यक्ष पुलिस पदाधिकारी, बीएमपी जवान, महिला लाठी पार्टी सहित भारी संख्या में पुलिस बल समाहरणालय के समीप मोर्चा संभाले हुए थे. लाठी चार्ज की संभावना को देखते हुए टीयर गैस से लैस पुलिस भी तैनात थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










