जब्त किये गये वाहनों की पांच को होगी नीलामी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2017 5:30 AM
कटिहार : जिले में विभिन्न इलाकों में मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत ज़ब्त वाहनों की नीलामी होगी. जब्त वाहनों की नीलामी के लिये मोटरयान निरीक्षक द्वारा न्यूनतम मूल्य का निर्धारण किया गया है. मद्य निषेध वाहन अधिहरण के विभिन्न वादों की सुनवाई करते हुए डीएम मिथिलेश मिश्र ने जब्त वाहनों की नीलामी का […]
कटिहार : जिले में विभिन्न इलाकों में मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत ज़ब्त वाहनों की नीलामी होगी. जब्त वाहनों की नीलामी के लिये मोटरयान निरीक्षक द्वारा न्यूनतम मूल्य का निर्धारण किया गया है. मद्य निषेध वाहन अधिहरण के विभिन्न वादों की सुनवाई करते हुए डीएम मिथिलेश मिश्र ने जब्त वाहनों की नीलामी का आदेश दिया है.
जिला परिवहन पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार पंकज वाहनों की नीलामी के लिये प्राधिकृत किये गये हैं. विभिन्न स्थानों से जब्त किये गये वाहन तीन दिसंबर तक राजेंद्र स्टेडियम में लाये जायेंगे व 5 दिसंबर को उनकी नीलामी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










