पत्नी की शिकायत पर शराबी पति गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Nov 2017 5:35 AM
कटिहार : सहायक थाना क्षेत्र के मैथिल टोला में पत्नी की शिकायत पर आरोपी पति को उत्पाद पुलिस ने पकड़कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मैथिल टोला निवासी देवनती देवी को उसका पति श्यामदेव सहनी अक्सर शराब पीकर मारपीट करता था. इससे तंग आकर देवनती मंगलवार को उत्पाद विभाग कार्यालय पहुंची तथा उत्पाद […]
कटिहार : सहायक थाना क्षेत्र के मैथिल टोला में पत्नी की शिकायत पर आरोपी पति को उत्पाद पुलिस ने पकड़कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मैथिल टोला निवासी देवनती देवी को उसका पति श्यामदेव सहनी अक्सर शराब पीकर मारपीट करता था. इससे तंग आकर देवनती मंगलवार को उत्पाद विभाग कार्यालय पहुंची तथा उत्पाद
अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा को से शराबी पति पर कार्रवाई करने की मांग की. उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर उत्पाद पुलिस ने आरोपित के घर छापेमारी कर श्यामदेव सहनी को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया. जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्याययिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया है. उत्पाद अधीक्षक बताया कि श्यामदेव को नशे की स्थिति में गिरफ्तार किया गया. उसे जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










