किसान सलाहकार के पिस्टल का लाइसेंस होगा रद्द
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Sep 2017 5:24 AM
कटिहार : मनिहारी प्रखंड के कांटाकोश पंचायत के किसान सलाहकर मुकेश यादव की वायरल ऑडियो पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते उसे किसान सलाहकार के पद से विमुक्त करते हुए मनिहारी सीओ के लिखित शिकायत पर मनिहारी थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गयी है. अब प्रशासन किसान सलाहकार को जारी किये लाइसेंसी पिस्टल […]
कटिहार : मनिहारी प्रखंड के कांटाकोश पंचायत के किसान सलाहकर मुकेश यादव की वायरल ऑडियो पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते उसे किसान सलाहकार के पद से विमुक्त करते हुए मनिहारी सीओ के लिखित शिकायत पर मनिहारी थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गयी है. अब प्रशासन किसान सलाहकार को जारी किये लाइसेंसी पिस्टल को रद्द करने की प्रक्रिया में जुट गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 अगस्त को किसान सलाहकार का एक ऑडियो वायरल हुआ.
जिसमें वह सीधे तौर पर किसान से किसान फसल मुआवजा को लेकर धमका कर घुस की मांग कर रहा था. साथ ही ऑडियो में कई अभद्र भाषा व अपने रसूख की भी बात कह रहा था. जिसका ऑडियो वायरल होते ही कटिहार डीएम मिथिलेश मिश्र ने किसान सलाहकार पर कार्रवाई करते हुए उसे बर्खास्त कर दिया. इधर मनिहारी सीओ ने शनिवार की रात किसान सलाहकार मुकेश यादव के विरूद्ध लिखित शिकायत देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है. मनिहारी सीओ संजीव कुमार ने धमकी मामले में किसान सलाहकार मुकेश यादव पर मनिहारी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










