पांच घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Aug 2017 6:21 AM
कटिहार : बुधवार को बिजली विभाग की ओर से पूर्व सूचना दिये बगैर लगातार पांच घंटे तक शहर में बिजली आपूर्ति ठप कर दी गयी. इसके कारण गर्मी में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. दिन के 11 बजे से लेकर शाम चार बजे तक पूरे शहरी क्षेत्र में कटिहार पावर ग्रिड से विद्युत […]
कटिहार : बुधवार को बिजली विभाग की ओर से पूर्व सूचना दिये बगैर लगातार पांच घंटे तक शहर में बिजली आपूर्ति ठप कर दी गयी. इसके कारण गर्मी में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. दिन के 11 बजे से लेकर शाम चार बजे तक पूरे शहरी क्षेत्र में कटिहार पावर ग्रिड से विद्युत की आपूर्ति ठप कर दी गयी थी. बता दें कि विभाग का कारनामा कोई नया नहीं है.
विगत कुछ दिनों से अक्सर बिजली विभाग की ओर से पूर्व सूचना दिये बगैर बिजली की आपूर्ति ठप कर दी जाती है. पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति हर 10 मिनट पर काट दी जाती है. उसके बाद लगभग घंटे भर बिजली आपूर्ति कटने लगा है. हद तो यह हो गयी जब बुधवार को शहर के सभी फीडरों की आपूर्ति ठप कर दी गयी. बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगाें का गरमी से बुरा हाल था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










