बिहार : कटिहार में बेटी की खातिर समधी को पीट कर मार डाला
कटिहार (बारसोई) : बहू के पिता ने रविवार की रात समधी की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी तथा उसके परिवार के अन्य सदस्यों को पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना को अंजाम देने के लिए आरोपित समधी ने अपने गांव के दर्जनों लोगों को साथ में लाया था. इतने से […]
कटिहार (बारसोई) : बहू के पिता ने रविवार की रात समधी की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी तथा उसके परिवार के अन्य सदस्यों को पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना को अंजाम देने के लिए आरोपित समधी ने अपने गांव के दर्जनों लोगों को साथ में लाया था. इतने से भी जब आरोपित समधी का मन नहीं भरा तो उसने सभी घायलों को लगभग आठ-दस घंटे घर में ही बंद कर रखा और इलाज कराने भी नहीं दिया. सोमवार की सुबह जब घटना की सूचना गांववालों को मिली तो गांववाले पीड़ित के घर में जमा होने लगे. इधर, मौका देखते ही सभी आरोपित वहां से फरार हो गये.
गांववाले मिल कर घायलों को अनुमंडल अस्पताल बारसोई लेकर आये. जहां उनका इलाज चल रहा है. बारसोई थानाध्यक्ष मोहन कुमार दल बल के साथ सोमवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. मामला बारसोई प्रखंड के चांदपाड़ा पंचायत स्थित चुन्नी टोला गांव का है. आरोपित समधी हय्युल उसी पंचायत के बालूपाड़ा गांव का निवासी है. आरोपित हय्युल ने दो वर्ष पूर्व अपनी पुत्री की शादी मो आलम (55) के पुत्र मो मसलुद्दीन से मुसलिम रीति रिवाज के अनुसार कराया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










