जनतांत्रिक लोकहित पार्टी की बैठक में लिये गये कई निर्णय

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : स्थानीय बहुद्देशीय सामुदायिक भवन (कारगिल चौक) में जनतांत्रिक लोकहित पार्टी के कटिहार जिला कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई. जिसकी अध्यक्षता वासुदेव राम ने किया. इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक सतीश कुमार, वरीय उपाध्यक्ष संजय कुमार मंडल, उपाध्यक्ष अशोक राम मौजूद थे. बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश […]

विज्ञापन

कटिहार : स्थानीय बहुद्देशीय सामुदायिक भवन (कारगिल चौक) में जनतांत्रिक लोकहित पार्टी के कटिहार जिला कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई. जिसकी अध्यक्षता वासुदेव राम ने किया. इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक सतीश कुमार, वरीय उपाध्यक्ष संजय कुमार मंडल, उपाध्यक्ष अशोक राम मौजूद थे.

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा एवं नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से अच्छे दिनों का वायदा किया. उससे लगा कि देश को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन मिलेगा. लेकिन 3 वर्ष के केंद्र सरकार में चुनावी वायदे सिर्फ जुमला साबित हुए तथा देश को लव जिहाद, घर वापसी, राष्ट्र माता, गौ माता, गंगा माता, नोट बंदी, जीडीपी का गिरता दर, तीन तलाक, महिला उत्पीड़न, धर्मांदता एवं जातियता का खूनी संघर्ष मिला.

जनता आज राष्ट्रीय स्तर पर विकल्प की तलाश कर रही है. उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी का ढोंग नितीश कुमार कर रहे हैं. शराबबंदी की घोषणा करते हैं और नीरा (ताड़ी) का विक्रय केन्द्र खोलते हैं. राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि जलोपा किसानों मजदूरों नौजवानों की खुशहाली के लिए संघर्ष के बुनियाद पर सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़कर अतिपिछडों एवं दलितों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करते हुए बिहार को नया राजनैतिक विकल्प पेश करेगी. इस बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष दिलारचंद पासवान, शिवनारायण यादव, झुवर राम, अनिता राम, सुदामी ऋषिदेव, विमल राम ने भी संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन