नामांकन केंद्र पर वॉकी-टॉकी के साथ पकड़ाया युवक

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 21 Oct 2025 3:39 PM

विज्ञापन

स्थानीय अनुमंडल कार्यालय में सोमवार को चुनाव के नामांकन के दौरान एक युवक को पुलिस ने वाॅकी-टाॅकी के साथ गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

मोहनिया शहर. स्थानीय अनुमंडल कार्यालय में सोमवार को चुनाव के नामांकन के दौरान एक युवक को पुलिस ने वाॅकी-टाॅकी के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक दुर्गावती थाना के कबिलासपुर गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद गोड़ के पुत्र नीलेश कुमार गोड़ बताया जाता है, जिसे थाने से ही जमानत देकर छोड़ दिया गया. जानकारी के अनुसार, सोमवार को एसपी हरिमोहन शुक्ला मोहनिया अनुमंडल कार्यालय नामांकन कार्य का जायजा लेने पहुंचे थे, उसी दौरान गेट दो के पास देखा गया का एक युवक वॉकी-टॉकी लिए हुए था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया. इधर, दंडाधिकारी द्वारा इस संबंध में मोहनिया थानाध्यक्ष को पत्र लिखकर आचार संहिता उल्लंघन के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. युवक द्वारा वॉकी-टॉकी उपयोग करने का कोई अनुमति पत्र भी नहीं दिखाया गया. वॉकी-टॉकी को मौके पर ही विधिवत जब्त कर लिया गया, जबकि गिरफ्तार युवक को पूछताछ के बाद थाने से ही जमानत दे दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन