दुल्हारा गांव के पास इ-रिक्शा के पलटने से महिला की मौत, तीन लोग घायल

क्रवार की शाम उस्मान कोठी से सवारी लेकर जा रहा एक इ-रिक्शा दुल्हारा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें उसमें सवार एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये
चैनपुर. शुक्रवार की शाम उस्मान कोठी से सवारी लेकर जा रहा एक इ-रिक्शा दुल्हारा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें उसमें सवार एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, उन्हें पुलिस व स्थानीय लोगों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया गया. मृतक की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के दतियांव गांव निवासी साबिर राय की 35 वर्षीय पत्नी सबीना खातून के रूप में हुई है. घायलों में बिउर गांव निवासी महफूज खान, दुर्गावती निवासी मदन मोहन लाल खरवार व उनकी पत्नी सुखमानी देवी शामिल हैं. घटना के संबंध में पता चला है कि शुक्रवार को मदुरना पहाड़ी के समीप उस्मान शाह के मजार पर सालाना उर्स का आयोजन किया गया था. इसी उर्स में सभी लाेग शामिल होने आये थे. शुक्रवार की शाम उर्स से सभी इ-रिक्शा से बिउर जा रहे थे. दुलहरा गांव के समीप अनियंत्रित होकर इ-रिक्शा खेत में पलट गया. इस हादसे में इ-रिक्शा में दबकर दतियांव गांव निवासी साबिर राय की पत्नी सबीना खातून की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उसमें सवार अन्य लोग घायल हो गये. इस दुर्घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गयी, जिसकी सूचना लोगों द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गयी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सभी लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. यहां चिकित्सा द्वारा सबीना खातून को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि महफूज खान, मदन मोहन लाल खरवार व उनकी पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद भभुआ रेफर कर दिया गया. दुर्घटना की जानकारी होते ही सभी घायलों व मृतक के परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. नाबालिगों के इ-रिक्शा चलाने से हो रहीं दुर्घटनाएं इस दुर्घटना के बाद ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में इ-रिक्शा की संख्या काफी बढ़ गयी है, जिसके पास इ-रिक्शा चलाने का अनुभव नहीं है या जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है वैसे कई लोग इ-रिक्शा चलाने का कार्य कर रहे हैं. इससे इस तरह की दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं. इस पर पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी को रोक लगाने की आवश्यकता है. क्योंकि इस तरह की लापरवाही के कारण ही इस तरह की दुर्घटनाएं काफी बढ़ गयी हैं. ग्रामीणों ने बताया नाबालिग किशोर भी इ-रिक्शा चलाने का कार्य कर रहे हैं, जिस पर प्रशासन का भी ध्यान नहीं है. इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद में बताया दुर्घटना की जानकारी होते ही सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. उन्होंने बताया यदि मृतक के परिजन द्वारा यदि आवेदन दिया जाता है, तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










