वाहन के धक्के से घायल महिला ने वाराणसी में तोड़ा दम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Nov 2024 8:51 PM
स्थानीय थाना क्षेत्र के एनएच दो पर सेवा निकेतन स्कूल के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी.
मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र के एनएच दो पर सेवा निकेतन स्कूल के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक महिला मामदेव गांव निवासी राम प्यारे राम की 45 वर्षीय पत्नी बिगनी देवी बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार, महिला सेवा निकेतन स्कूल के समीप बुधवार को सड़क क्राॅस कर रही थी, उसी दौरान तेज गति से जा रहे वाहन ने धक्का मार दिया, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गयी. स्थानीय लोग इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लेकर आये जहां से प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया. वाराणसी में इलाज के दौरान गुरुवार को घायल महिला की मौत हो गयी. इसके शव को लेकर परिजन अस्पताल ले आये. इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेजा गया. परिजनों ने बताया महिला छठ करने के लिए अपने रिश्तेदारी में बरहुली गांव गयी थी. वहां छठ करने के बाद महिला अपने गांव आने के लिए सेवा निकेतन विद्यालय के समीप एनएच टू क्रॉस कर रही थी, उसी दौरान अज्ञात वाहन धक्का मार कर भाग निकला. इसके बाद आनन फानन में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां स्थिति गंभीर देख वाराणसी रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी ने बताया सड़क दुर्घटना ने घायल महिला का इलाज के दौरान मौत हो गयी है. शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेजा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










