कैमूर: भगवानपुर अंचल कार्यालय पहुंचीं DSLR, लंबित मामलों पर जताई नाराजगी; अधिकारियों को दिया त्वरित निष्पादन का निर्देश

अंचल में कार्यों की प्रगति रिपोर्ट जांच करतीं डीसीएलआर श्रेया कुमारी | Prabhat Khabar Network
भगवानपुर अंचल कार्यालय में डीसीएलआर श्रेया कुमारी के औचक निरीक्षण से प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई. उन्होंने राजस्व विभाग के लंबित मामलों की समीक्षा की और अधिकारियों को कार्यों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए. निरीक्षण के बाद उन्होंने आम लोगों की समस्याओं को भी सुना.
Kaimur news : भगवानपुर अनुमंडल की भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) श्रेया कुमारी ने सोमवार को भगवानपुर अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजस्व विभाग से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा की और अधिकारियों व कर्मचारियों को सभी मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
लंबित राजस्व मामलों की हुई समीक्षा डीसीएलआर ने अंचल कार्यालय पहुंचकर विभिन्न अभिलेखों और लंबित आवेदनों की जांच की. इस दौरान उन्होंने राजस्व कर्मचारियों, राजस्व अधिकारी आरती कुमारी और अंचलाधिकारी अल्का कुमारी से लंबित मामलों की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली.
काम में देरी पर अधिकारियों को चेतावनी निरीक्षण के दौरान डीसीएलआर ने कहा कि राजस्व से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए. उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों को पारदर्शी और समय पर सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उन्हें कार्यालयों का बार-बार चक्कर नहीं लगाना पड़े.
जनता से सीधे संवाद कर सुनी समस्याएं निरीक्षण के बाद डीसीएलआर श्रेया कुमारी ने अंचल कार्यालय पहुंचे लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को एक-एक कर सुना. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदकों के कार्य नियमानुसार और शीघ्र पूरा किए जाएं.
औचक निरीक्षण से लोगों में संतोष डीसीएलआर के निरीक्षण और जनता से सीधे संवाद के बाद कार्यालय पहुंचे लोगों ने संतोष जताया. लोगों का कहना था कि अधिकारियों के इस तरह सीधे समस्याएं सुनने से लंबित कार्यों के समाधान में तेजी आने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










