ePaper

मोहनिया के दो तस्कर ढाई करोड़ की हेरोइन के साथ यूपी में गिरफ्तार

Updated at : 08 Jun 2024 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
मोहनिया के दो तस्कर ढाई करोड़ की हेरोइन के साथ यूपी में गिरफ्तार

शहर के वार्ड सात निवासी दो हेरोइन तस्कर को यूपी के मिर्जापुर में ढाई करोड़ के हेरोइन के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया. एक कार में दोनों तस्करों को 500 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया.

विज्ञापन

मोहनिया शहर. शहर के वार्ड सात निवासी दो हेरोइन तस्कर को यूपी के मिर्जापुर में ढाई करोड़ के हेरोइन के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया. एक कार में दोनों तस्करों को 500 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया. गिरफ्तार तस्कर मोहनिया के स्टूवरगंज वार्ड सात निवासी मोहम्मद शराफत व कलन्दर उर्फ एसकेटी है. दोनों तस्कर उत्तरप्रदेश के बनारस में आसपास कई जिलों में हेरोइन की सप्लाइ करते थे, जिनको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इसकी जानकारी यूपी के मिर्जापुर पुलिस द्वारा प्रेसवार्ता की दी गयी. मिर्जापुर पुलिस द्वारा प्रेसवार्ता के अनुसार, मिर्जापुर एसपी के निर्देश पर मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान मिर्जापुर के थाना अदलहाट, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार को गुप्त सूचना पर थाना अदलहाट क्षेत्रांतर्गत बेदान्ता हॉस्पिटल के सामने ग्राम रसूलागंज चौराहे से समीप चेकिंग के अभियान के दौरान बीआर 45 पी 64047 नंबर की एक कार से दो अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने कार की तलाशी ली, तो कार से दो बंडल में 250-250 ग्राम कुल 500 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया. इसकी कीमत करीब ढाई करोड़ है. गिरफ्तार आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि हम लोगों द्वारा मोहनिया बिहार से हेरोइन को वाराणसी व आसपास के अन्य जनपदों में मांग के अनुसार सप्लाइ करते है और हेरोइन बिक्री के पैसे को आपस में बांट लेते हैं. तस्करों के पास से 500 ग्राम हेरोइन, तस्करी में उपयोगी में लायी गयी कार, चार मोबाइल व तलाशी के दौरान 1330 रुपये बरामद किया गया. # यूपी के कई जिलों में हेरोइन की कर रहे थे सप्लाई मिर्जापुर के डीएसपी ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि उक्त दोनों तस्कर बनारस के आसपास कई जिलों में मोहनिया से लाकर हेरोइन की सप्लाइ कर रहे थे. मिर्जापुर पुलिस सहित यूपी पुलिस की कई टीम इन तस्करों को पकड़ने के फिराक में लंबे समय से लगी हुई थी. गुप्त सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान तस्करों को ढाई करोड़ के पांच सौ ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया है, ये अंतरराज्यीय हेरोइन तस्कर हैं. इनके पूरे गैंग का पता लगाने में पुलिस की टीम काम कर रही है. – कैमूर पुलिस को जानकारी नहीं मोहनिया के दो बड़े हेरोइन तस्करों को मिर्जापुर पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाबत पूछे जाने पर कैमूर एसपी ने बताया कि इसकी जानकारी हमें नहीं हैं. कैमूर पुलिस को इसकी भनक तक नहीं है कि उक्त दोनों तस्कर इतने बड़े पैमाने पर हेरोइन के धंधे में संलिप्त थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन