Kaimur News : कचहरी गेट से एक ही दिन तीन मोटरसाइकिल ले भागे चोर

Published by :PRABHANJAY KUMAR
Published at :25 Apr 2025 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
Kaimur News : कचहरी गेट से एक ही दिन तीन मोटरसाइकिल ले भागे चोर

बाइक चोरी मामले में पूर्व से कुख्यात हो चुके शहर के कचहरी गेट से शातिर चोर एक ही दिन तीन मोटरसाइकिल उड़ा ले गये. जबकि, कचहरी गेट और उसके आसपास चोरी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस की तैनाती के अलावा हर तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं,

विज्ञापन

भभुआ सदर. बाइक चोरी मामले में पूर्व से कुख्यात हो चुके शहर के कचहरी गेट से शातिर चोर एक ही दिन तीन मोटरसाइकिल उड़ा ले गये. जबकि, कचहरी गेट और उसके आसपास चोरी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस की तैनाती के अलावा हर तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं, लेकिन इसके बावजूद चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि दिनदहाड़े एक साथ तीन तीन बाइक की चोरी कर आसानी से निकल जा रहे है और पुलिस बाइक चोरों की गिरफ्तारी की जगह अंधेरे में ही हाथ पांव मारती फिर रही है. इस मामले में बाइक चोरी के शिकार हुए लोगों द्वारा भभुआ थाने में बाइक चोरी की एफआईआर दर्ज कराते हुए चोरी गयी बाइक की बरामदगी की गुहार लगायी गयी है. गुरुवार को चोरी गयी बाइक के संबंध में अखलासपुर निवासी स्व रामलाल सिंह के बेटे प्रणय कुमार ने बताया कि वह गुरुवार दोपहर तीन बजे पुराने जेल गेट के समीप बाइक लगाकर आवश्यक कार्य से कचहरी में गये थे, लेकिन थोड़ी देर बाद ही जब वह वापस लौटे तो उसकी बाइक पुराने जेल गेट के पास से गायब थी. उधर, थाना क्षेत्र के कुडासन गांव निवासी लवकुश पटेल के बेटे सोनू पटेल ने बताया कि वह 24 अप्रैल गुरुवार को 11 बजे दिन में वह अपने चचेरे भाई निरंजन पटेल की बाइक लेकर कचहरी के काम से आया हुआ था. बाइक उसने भभुआ कचहरी के समीप बनी नयी बिल्डिंग के पास लगा दी थी. काम खत्म होने के बाद वह वापस लौटा, तो उसकी बाइक जगह से गायब थी. वहीं, रोहतास जिले के शिवसागर थानाक्षेत्र के टांडी गांव निवासी शिवदुलार बिंद के बेटे धर्मेंद्र कुमार ने थाने में दर्ज एफआइआर में बताया कि वह गुरुवार 24 तारीख को दोपहर दो बजे कचहरी गेट के समीप अपनी बाइक लगाकर काम से कचहरी में चला गया था, पुनः पांच बजे शाम में वह कचहरी से बाहर निकला तो गेट पर लगी उसकी बाइक गायब थी. = सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद लगा दे रहे सेंध बाइक चोरी की हो रही घटनाओं में सबसे आश्चर्यजनक पहलू यह है कि शहर में सबसे सुरक्षित एरिया एसपी आवास और मजिस्ट्रेट आवास से घिरे सिविल कोर्ट को माना जाता है, जहां सीसीटीवी कैमरे सहित सुरक्षा के तमाम इंतजाम है. लेकिन उसी कचहरी गेट से चोर इतने दिनों में कई बाइक ले उड़े हैं. जबकि, कचहरी मुख्य द्वार के समीप ही पुलिस टीम भी तैनात रहती है और पुराने मंडलकारा व एसपी आवास के बाहर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं, लेकिन इतनी सुरक्षा के बावजूद बाइक चोर अपने मंसूबे में कामयाब हो जा रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगा तैनात पुलिस कर्मियों को खुली चुनौती देने का काम कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHANJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHANJAY KUMAR

PRABHANJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन