सब जूनियर क्रिकेट लीग में विजन ने दीव को 10 विकेट से हराया

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 15 Jan 2026 5:07 PM

विज्ञापन

जिला सब जूनियर क्रिकेट लीग का मुकाबला जूनियर विजन क्रिकेट एकेडमी और जूनियर भारतीय दीव क्रिकेट क्लब के बीच स्थानीय जगजीवन स्टेडियम भभुआ में खेला गया.

विज्ञापन

भभुआ सदर. जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित द मॉडर्न स्कूल से प्रायोजित क्रिकेटर नीतिश पटेल स्मृति कैमूर जिला सब जूनियर क्रिकेट लीग का मुकाबला जूनियर विजन क्रिकेट एकेडमी और जूनियर भारतीय दीव क्रिकेट क्लब के बीच स्थानीय जगजीवन स्टेडियम भभुआ में खेला गया. इसमें जूनियर विजन क्रिकेट एकेडमी ने आसान मुकाबले में जूनियर भारतीय दीव क्रिकेट क्लब को 10 विकेट से पराजित किया. जूनियर भारतीय दीव सभी विकेट खोकर मात्र 68 रन पर ही सिमट कर रह गयी. जवाब में जूनियर विनर सीए की टीम ने 9 ओवरों में बिना विकेट खोये 71 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लिया. प्लेयर ऑफ द मैच मिहिर कुमार को, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज आशुतोष पांडेय सोना और दिव्यांश राज को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार संघ के सचिव अजय कुमार सिंह ने प्रदान किया. आज शुक्रवार को जगजीवन स्टेडियम भभुआ में भारतीय दीव क्रिकेट क्लब और कैमूर क्रिकेट एकेडमी तथा एमपी कालेज मोहनिया में विजन क्रिकेट एकेडमी और विनर क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन