कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई

Published by : Vikash Kumar Updated At : 02 Mar 2026 7:58 PM

विज्ञापन

KAIMUR NEWS.होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को मोहनिया शहर में एसपी के नेतृत्व में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया. इस दौरान एसडीएम, डीएसपी सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान मौजूद रहे.

विज्ञापन

मोहनिया में होली को लेकर एसपी के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च

मोहनिया शहर

.होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को मोहनिया शहर में एसपी के नेतृत्व में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया. इस दौरान एसडीएम, डीएसपी सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान मौजूद रहे. मालूम हो कि फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों, बाजार क्षेत्र, संवेदनशील इलाकों व प्रमुख चौक-चौराहों से होकर गुजरी. इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजनों से होली के अवसर पर आपसी भाईचारा बनाये रखने, शांति व्यवस्था कायम रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने की अपील की. पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट रूप से कहा कि पर्व के दौरान हुड़दंग, असामाजिक गतिविधि या कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी स्थिति से निबटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किये गये हैं. फ्लैग मार्च के माध्यम से प्रशासन ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि होली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. नगर के संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन