चांदनी चौक पर दिनभर लगा जाम, होली खरीदारी में लोग परेशान

Updated:
विज्ञापन

KAIMUR NEWS.सोमवार को स्थानीय शहर के हृदयस्थल चांदनी चौक पर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही, जिससे आमजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.होली की खरीदारी को लेकर दूर-दराज गांवों से बड़ी संख्या में लोग मोहनिया पहुंचे.

विज्ञापन

मोहनिया

शहर

. सोमवार को स्थानीय शहर के हृदयस्थल चांदनी चौक पर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही, जिससे आमजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.होली की खरीदारी को लेकर दूर-दराज गांवों से बड़ी संख्या में लोग मोहनिया पहुंचे. सुबह से ही चांदनी चौक पर वाहनों का दबाव बढ़ गया, जिसके कारण जाम रुक-रुक कर पूरे दिन लगता रहा. कई वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रहे और परेशान होते दिखे. समस्या का एक प्रमुख कारण यह भी रहा कि पिछले कई दिनों से सर्विस सड़क व नाला निर्माण का कार्य चल रहा है. निर्माण कार्य के कारण सड़क वनवे कर दी गयी है. ऐसे में वाहनों के आवागमन के दौरान जाम की स्थिति बनना चालकों की विवशता बन गयी है.स्थानीय लोगों ने त्योहार के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन