कैमूर: चांद में सड़क किनारे छिपाकर रखी देसी शराब बरामद, 1125 बोतलों के साथ आरोपी फरार
थाना में बरामद शराब | Prabhat Khabar Network
कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 25 पेटी अवैध देसी शराब बरामद की है। आरोपी मौके से फरार, तलाश जारी।
Kaimur News : चांद थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान चांद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छोटका अमाव गांव में छापेमारी कर सड़क किनारे छिपाकर रखी गई 225 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की. पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही नामजद आरोपी मौके से फरार हो गया.
आपके शहर में
गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी
पुलिस को सूचना मिली थी कि दारुनपुर गांव निवासी लाला कुमार, पिता दया बिन्द, उत्तर प्रदेश से भारी मात्रा में अवैध शराब लाकर छोटका अमाव गांव में छिपाकर रखा है. सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने तत्काल छोटका अमाव गांव में छापेमारी की. इस दौरान सड़क किनारे छिपाकर रखी गई शराब की खेप बरामद हुई.
25 पेटियों में मिली 1125 बोतलें
छापेमारी के दौरान पुलिस ने ब्लू लाइन देसी शराब मसाला की कुल 25 पेटियां बरामद कीं. प्रत्येक पेटी में 200 एमएल की 45 बोतलें थीं. इस तरह कुल 1125 बोतलें बरामद हुईं, जिनकी कुल मात्रा 225 लीटर है. पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है.
कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी फरार
पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही नामजद आरोपी लाला कुमार मौके से फरार हो गया. मामले में उसके खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है.
अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है. थानाध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए