Kaimur News : सीमाई क्षेत्रों पर रहेगी शराब तस्करों पर सख्त नजर

Published at :02 Mar 2025 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
Kaimur News : सीमाई क्षेत्रों पर रहेगी शराब तस्करों पर सख्त नजर

माहे-रमजान और आगामी होली के त्योहार में शराब पर नकेल कसने के लिए कैमूर की उत्पाद व जिला पुलिस ने अभी से ही तेज कर दी है. एसपी हरिमोहन शुक्ला व उत्पाद अधीक्षक संतोष श्रीवास्तव ने भी सख्ती बरतने और विशेष रणनीति तैयार करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

भभुआ सदर. माहे-रमजान और आगामी होली के त्योहार में शराब पर नकेल कसने के लिए कैमूर की उत्पाद व जिला पुलिस ने अभी से ही तेज कर दी है. एसपी हरिमोहन शुक्ला व उत्पाद अधीक्षक संतोष श्रीवास्तव ने भी सख्ती बरतने और विशेष रणनीति तैयार करने का निर्देश दिया है. इसके तहत अधिकारियों द्वारा क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष और एसआई, एएसआई को कई बिंदुओं पर कार्रवाई को लेकर निर्देश दिया गया है. एसपी ने अपने दिये गये निर्देश में कहा है कि राज्य में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है. आगामी होली के पर्व को लेकर दूसरे राज्यों से चोरी-छिपे शराब लाकर उसका सेवन, भंडारण व बिक्री की संभावना हो सकती है. इसके अलावा सुदूर देहाती क्षेत्रों में मिलावटी व जहरीली शराब बनाने व बेचे जाने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है. इन सबके मद्देनजर क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों को शराब के धंधेबाजों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं, ताकि किसी तरह की बड़ी व अप्रिय घटना नहीं हो सके. इसे लेकर शराब के धंधे में सक्रिय लोगों की पहचान कर उनपर नकेल कसने के निर्देश एसपी ने दिया है. इसके अलावा सभी थानाध्यक्ष को अपने अपने क्षेत्र के शराब तस्करी के रूट को चिह्नित कर सघन जांच अभियान चलाने व किसी भी परिस्थिति में जहरीली शराब के सेवन से बड़ी घटना नहीं हो, इसके लिए सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने, रात के समय में सभी डीएसपी, एसडीपीओ, पुलिस इंस्पेक्टर व पुलिस केंद्र के पदाधिकारी द्वारा गश्त में निकलकर सघन जांच करनेे, शराब की छापेमारी के दौरान पुलिस बलों की संख्या पर्याप्त होने आदि पर ध्यान देने की जरूरत बता एसपी द्वारा सभी मातहतों को निर्देश दिया गया है. उन्होंने आदेश में यह भी दर्शाया है कि, वह भी अपने स्तर से किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही पायी जाती है, तो दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करें और प्रतिदिन की गयी कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन मेल के जरिये उनके कार्यालय को उपलब्ध करायें. = सख्ती के चलते पकड़े जा रहे है भारी मात्रा में शराब इधर, होली के मद्देनजर यूपी से लगती सीमाई क्षेत्रों पर जिला पुलिस और उत्पाद पुलिस की सख्ती बढ़ने से लगभग हर दिन भारी मात्रा में शराब के साथ तस्कर पकड़े जा रहे है. शनिवार को ही उत्पाद पुलिस ने रामगढ़ से एक पिकअप पर लाद कर ले जाया जा रहा 131 पेटी विदेशी शराब बरामद की. वहीं, रविवार को भी अहले सुबह लहुरबारी नहर पथ से एक कार 122.50 लीटर, तो बड़ौरा चेकपोस्ट से एक स्कूटी से 90 बोतल शराब बरामद की गयी. इसके अलावा अन्य यूपी सीमाक्षेत्र से शराब की अलग अलग खेप हर दिन पकड़े जा रहे हैं. = अभियान में लापरवाही नहीं की जायेगी बर्दाश्त उत्पाद अधीक्षक संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि शराब के धंधेबाजों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई को लेकर सभी शीर्ष अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है. अभियान में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. कहीं से कोई भी अप्रिय मामला सामने आने पर संबंधित अधिकारियों व पुलिसकर्मियों पर भी सख्त कार्रवाई होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन