कुर्की करने गयी पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

चैनपुर थाना क्षेत्र के बिसहुलियां गांव में पहुंची पुलिस

विज्ञापन

चैनपुर.

थाना क्षेत्र के बिसहुलियां गांव में कुर्की करने गयी पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार वारंटी बिसहुलिया गांव निवासी रामवृक्ष बिंद का पुत्र संतोष बिंद बताया जाता है. इसकी जानकारी देते हुए धना अध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि संतोष बिंद पूर्व के मामले में काफी दिनों से फरार चल रहा है. इसके विरुद्ध न्यायालय से कुर्की वारंट जारी किया गया है. थाना अध्यक्ष ने बताया कि वारंट जारी होने के बाद पुलिस कुर्की जब्ती की कार्रवाई करने पहुंची, जहां से संतोष बिंद को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार वारंटी को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन