Kaimur News : असम को हराकर उत्तर प्रदेश की टीम पहुंची फाइनल में

Published at :01 Mar 2025 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
Kaimur News : असम को हराकर उत्तर प्रदेश की टीम पहुंची फाइनल में

शहर के जगजीवन स्टेडियम में चल रहे कैमूर गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन यानी शनिवार को उत्तर प्रदेश के देवरिया व असम के गुवाहाटी टीम के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया.

विज्ञापन

भभुआ नगर. शहर के जगजीवन स्टेडियम में चल रहे कैमूर गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन यानी शनिवार को उत्तर प्रदेश के देवरिया व असम के गुवाहाटी टीम के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया. मैच का उद्घाटन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव शंकर कुमार, नगर पर्षद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मंटू सिंह पटेल व आयोजन समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व बॉल को किक मारकर किया. मैच के शुभारंभ से ही दोनों टीमों के खिलाड़ी काफी आक्रामक दिखे. हालांकि, उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों द्वारा कई बार गोल करने का प्रयास किया और मध्यांतर तक कोई भी टीमों की खिलाड़ियों द्वारा एक भी गोल नहीं किया जा सका था, लेकिन मध्यांतर के बाद उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी मैच प्रारंभ होते ही आक्रामक हो गये व लगातार गेंद को गोल पोस्ट में डालने का प्रयास करते रहे. इसी बीच उत्तर प्रदेश टीम के खिलाड़ी जर्सी नंबर 10 ने एक गोल दाग कर मैच को अपने नाम कर लिया. हालांकि, मैच समाप्ति तक असम के खिलाड़ियों द्वारा लगातार प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली. मैच के मुख्य रेफरी की भूमिका रोशन अली ने निभायी, तो सहायक रेफरी की भूमिका कृष्णा पटेल व राजू गद्दी ने निभायी. फोर्थ रेफरी की भूमिका अयूब अली ने निभायी. मौके पर पूर्व जिला क्रीड़ा सचिव रामप्रसाद सिंह, आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष मुन्ना पाठक, उद्घोषक निर्मल सिंह यादव, सीनियर खिलाड़ी कबीर अली, अवधेश कुमार, फुटबॉल कोच, मुकेश पटेल, जेपी सिंह, संजय यादव, बिरजू सिंह पटेल सहित कई खिलाड़ी, खेलप्रेमी व अन्य मौजूद थे. इनसेट आज होगा भभुआ व उत्तर प्रदेश के बीच फाइनल मैच भभुआ नगर. शहर के जगजीवन स्टेडियम में फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच आज यानी रविवार को फुटबॉल क्लब भभुआ बनाम उत्तर प्रदेश के देवरिया के बीच खेला जायेगा. गौरतलब है कि फुटबॉल क्लब भभुआ ने नेपाल की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है, तो उत्तर प्रदेश की टीम ने असम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है. आज दोनों टीमों का काफी रोमांचक मैच देखने को खेल प्रेमियों को मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन