मुठानी के पास खड़े ट्रक में पिकअप ने मारी टक्कर, तीन घायल

Published by :VIKASH KUMAR
Published at :09 May 2025 5:15 PM (IST)
विज्ञापन
मुठानी के पास खड़े ट्रक में पिकअप ने मारी टक्कर, तीन घायल

नीय थाना क्षेत्र के एनएच-19 पर शुक्रवार को सड़क पर खड़े एक ट्रक में पीछे से जा रहे पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र के एनएच-19 पर शुक्रवार को सड़क पर खड़े एक ट्रक में पीछे से जा रहे पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें इलाज के लिए एनएचएआइ की एंबुलेंस से अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां घायलों का प्राथमिक इलाज करने के बाद रेफर किया गया. घायलों में नवादा जिला के पतरोल गांव निवासी स्वर्गीय चांदो महतो के पुत्र नंद किशोर प्रसाद, सोनहन थाना के कर्मा गांव निवासी स्वर्गीय रामदेनी पासवान के पुत्र रामलखन पासवान शामिल है, जबकि तीसरे व्यक्ति का नाम पता मालूम नहीं हो सका है. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को पिकअप कुदरा की तरफ से आ रहा था. इसी दौरान पहले से सड़क पर खड़े एक ट्रक में पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें पिकअप सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. इसकी सूचना पर पहुंची एनएचएआइ द्वारा घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां से इलाज के बाद रेफर किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन