खजुरा पड़ाव में पांच दिवसीय उर्स मेला शुरू, पहले दिन उमड़ी भीड़

पी-बिहार बॉर्डर पर दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत खजुरा पड़ाव सरैंया गांव स्थित हजरत अंजान शहीद बाबा के सालाना उर्स के मौके पर आयोजित पांच दिवसीय मेले का गुरुवार की देर शाम बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो जमा खां ने फीता काटकर उद्घाटन किया.
कर्मनाशा. यूपी-बिहार बॉर्डर पर दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत खजुरा पड़ाव सरैंया गांव स्थित हजरत अंजान शहीद बाबा के सालाना उर्स के मौके पर आयोजित पांच दिवसीय मेले का गुरुवार की देर शाम बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो जमा खां ने फीता काटकर उद्घाटन किया. उद्घाटन के पश्चात मुख्य अतिथि का कमेटी के लोगों द्वारा स्वागत करने के साथ पगड़ी बांधकर उन्हें सम्मानित किया गया. उद्घाटन के पश्चात मुख्य अतिथि मंत्री मो जमा खां ने लोगों को भाईचारा व मोहब्बत का पैगाम देते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों ने भाईचारे का संदेश दिया है, हमें आपसी भाईचारा और मोहब्बत को और प्रगाढ़ करने की जरूरत है, जिससे कि हमारी सामाजिक एकता की डोर मजबूत बनी रहे. बताते चलें कि उर्स मेले के पहले दिन ही लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी और लोगों ने जरूरत के सामानों की जमकर खरीदारी की. लोगों ने सामान की खरीदारी करने के साथ चाट, चाउमीन, जलेबी आदि का भी भरपूर आनंद लिया. साथ ही मेले में लगे कई प्रकार के झूले बच्चों के बीच मुख्य आकर्षण का केंद्र बने रहे. मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता प्रबंध किये गये थे. मेले में जाने वाले विशेष मार्ग की सजावट करने के साथ रोशनी के भी उचित प्रबंध किये गये थे. वैसे बाबा का उर्स प्रत्येक वर्ष तीन मार्च को काफी वर्षों पूर्व से मनाया जाता रहा है. जहां विगत तीन वर्षों से मेला लगने के बाद लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. यह मेला तीन मार्च तक चलता रहेगा. इस दौरान मैनुद्दीन शाह, अनवर अली, छठू मियां, सिरताज अली, हसन अली, मुखिया संजय मल्होत्रा, रिजवान खान, मुबारक अली, शेर मुहम्मद, हुसैन अली, सुनील खरवार, तिलकधारी गुप्ता, मुन्ना यादव, टीपू, नौसैर अली आदि मौजूद रहे. तीन मार्च को होगा कव्वाली का आयोजन खजुरा पड़ाव स्थित हजरत अंजान शहीद बाबा का सालाना उर्स के मौके पर तीन मार्च तक मेले का आयोजन किया गया है. पांच दिवसीय मेले में झूला, ब्रेक डांस झूला, क्रश झूला, कोलंबस झूला, ड्रैगन झूला व बच्चों के लिये छोटे-छोटे झूले भी लगाये गये हैं. मेला लगने से क्षेत्र के कई लोगों को रोजगार भी मिला है. मेले में जलेबी, चाय, पान, खिलौने, चाट, पकोड़ा सहित अनेक प्रकार की दुकानें लगायी गयी है. लोग मेले में जमकर खरीदारी कर रहे हैं और झूले का आनंद ले रहे हैं. तीन मार्च को बाबा के उर्स के दिन अजमत आफताब वारसी बच्चा कव्वाल अमरोहा व नाज वारसी कव्वाल वाराणसी के बीच शानदार कव्वाली का आयोजन किया गया है. साथ ही उसी दिन बाबा के दरगाह पर चादरपोशी की जायेगी. यह परंपरा पिछले 35 सालों से चलती आ रही है, क्षेत्र के हिंदू मुस्लिम सहित सभी समुदाय के लोग आपसी भाईचारा के साथ सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










