ePaper

ब्रह्म योग में कल मनाया जायेगा धनतेरस का त्योहार, खरीदारी के लिए रहेगा शुभ

Updated at : 16 Oct 2025 4:22 PM (IST)
विज्ञापन
ब्रह्म योग में कल मनाया जायेगा धनतेरस का त्योहार, खरीदारी के लिए रहेगा शुभ

दीपावली पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है. इस बार धनतेरस का त्योहार शनिवार को कल मनाया जायेगा.

विज्ञापन

भभुआ सदर. दीपावली पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है. इस बार धनतेरस का त्योहार शनिवार को कल मनाया जायेगा. धनतेरस यानी धन त्रयोदशी के दिन शुभ मुहूर्त में सोना, चांदी, बर्तन और नयी वस्तुएं खरीदना बहुत शुभ होता है, क्योंकि माना जाता है कि ऐसा करने से साल भर घर में बरकत बनी रहती है. यह पर्व आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर को समर्पित है. कल मनाये जानेवाले धनतेरस से इस बार छह दिनों का दीपोत्सव पर्व भी शुरू हो रहा है. ज्योतिष शास्त्री पंडित उपेंद्र तिवारी व्यास ने बताया कि 18 अक्तूबर, शनिवार के दिन त्रयोदशी तिथि का आरंभ दोपहर में 12 बजकर 20 मिनट से होगा और 19 अक्तूबर, रविवार को दोपहर एक बजकर 52 मिनट पर त्रयोदशी तिथि समाप्त होगी. शास्त्रों के अनुसार, जिस दिन प्रदोष काल में कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि लगती है. उसी दिन धनतेरस का त्योहार मनाने की परंपरा है. ऐसे में 18 अक्तूबर के दिन यह त्योहार मनाया जायेगा. वैसे 19 अक्तूबर को भी त्रयोदशी तिथि व्याप्त हो रही है. ऐसे में जो लोग 18 तारीख को खरीदारी न कर पाएं, वे 19 तारीख को दोपहर के 1 बजकर 52 मिनट पर भी खरीदारी कर सकते हैं. यानी इस बार धनतेरस 18 और 19 अक्तूबर दो दिन मनाया जा सकता हैं. बताया कि धनतेरस के दिन पूजन के लिए शुभ मुहूर्त प्रदोष काल यानी 07 बजकर 16 मिनट से लेकर 08 बजकर 20 मिनट तक है. इस साल धनतेरस पर खरीदारी करने के लिए 18 घंटे 6 मिनट का शुभ मुहूर्त है. धनतेरस पर 18 अक्तूबर दोपहर में 12:18 बजे से 19 अक्तूबर को सुबह 6 बजकर 24 मिनट तक खरीदारी कर सकते हैं. बताया कि दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा होती थी, लेकिन इस बार अमावस्या दीपावली के अगले दिन भी रहेगी. इसके चलते 21 अक्तूबर को स्नान-दान की अमावस्या रहेगी. महावीर स्वामी का निर्वाण दिवस भी इसी दिन मनाया जायेगा, जबकि गोवर्धन पूजा 22 अक्तूबर को होगी. = शुभ होता है धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना धनतेरस के दिन मुख्य तौर पर सोना, चांदी, पीतल के बर्तन या विशिष्ट प्रकार के धातु खरीदे जाते है और भगवान धनवंतरि, मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा-अर्चना की जाती है. इन सभी वस्तुओं के अलावा एक और ऐसी खास चीज है जिसे खरीदने की परंपरा है और उसका धार्मिक महत्व भी अधिक है. इस खास वास्तु का नाम है, झाड़ू. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, झाडू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से घर में लक्ष्मी का वास होता है और आर्थिक मुसीबतों से छुटकारा मिलता है. पंडित उपेंद्र तिवारी ने बताया कि धनतेरस के दिन एक नहीं बल्कि तीन झाड़ू खरीदनी चाहिए. इसके अलावा धनतेरस पर खरीदी गयी झाड़ू से दीपावली के दिन मंदिर में साफ-सफाई करना भी शुभ माना जाता है. शहर में झाड़ू सहित घरेलू सामान की थोक विक्रेता राजेश केसरी ने बताया कि हर साल वह धनतेरस व दीपावली पर लगभग दो लाख के झाड़ू बेचते है, पिछले साल महंगाई के बावजूद उनके यहां लगभग एक लाख की झाड़ू बेची गयी थी. इस बार दो से ढाई लाख के झाड़ू बिकने की संभावना है और इसके लिए स्टॉक भी पिछले साल से ज्यादा मंगाया गया है. = सोना-चांदी खरीदना ज्यादा शुभ ज्योतिषाचार्य ने बताया कि शनिवार को त्रयोदशी रहेगी. धनतेरस के दिन बर्तन व अन्य कई तरह की चीजें खरीदने की परंपरा और मान्यता है. वहीं, इस दिन सोने की खरीदारी करना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है. मान्यता के अनुसार धनतेरस के दिन लक्ष्मी के साथ धन्वंतरि की पूजा की जाती है. कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन समुद्र मंथन से धन्वंतरि प्रकट हुए थे और उनके हाथों में अमृत से भरा कलश था. ………..इस साल धनतेरस पर खरीदारी करने के लिए 18 घंटे 6 मिनट तक शुभ मुहूर्त

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन