कैमूर: बरामदे में सो रहे परिवार को भनक तक नहीं लगी, चोरों ने किया लाखों का सामान पार

Updated:
विज्ञापन

मोहनिया थाना में एफआईआर के लिए आवेदन देते पीड़ित

Kaimur News: कैमूर के मोहनिया (वार्ड 14) में 11 जून की रात अज्ञात चोरों ने एक किराए के मकान से नकदी, मोबाइल और जेवर उड़ा लिए. रामगढ़ के विदामनचक निवासी पीड़ित विनोद साह (हलवाई) जब परिवार के साथ बरामदे में सो रहे थे, तब चोरों ने कमरे में घुसकर एक रियलमी स्मार्टफोन, सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायल और 12 हजार रुपये नगद (कुल आभूषण कीमत करीब 47 हजार) पार कर दिए. पीड़ित ने मोहनिया थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है, जिसपर एसएचओ आलोक कुमार ने जांच शुरू करने की बात कही है.

विज्ञापन

मोहनिया से विनोद कुमार सिंह :
Kaimur News:
कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय शहर के वार्ड संख्या 14 में चोरी की एक वारदात सामने आई है. यहां किराए के मकान में रह रहे एक परिवार के घर को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने नगदी, कीमती जेवरात और मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया. इस घटना को लेकर पीड़ित ने मोहनिया थाने में लिखित आवेदन देकर चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

बाहर बरामदे में सो रहा था परिवार, पीछे से कमरे में घुसे चोर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामगढ़ थाना क्षेत्र के विदामनचक गांव निवासी विनोद साह वर्तमान में मोहनिया शहर के वार्ड संख्या 14 में दिनेश साह के मकान में किराए पर रहते हैं और यहाँ हलवाई का कार्य करते हैं. 11 जून की रात वह अपने परिवार के साथ करीब 10:30 बजे घर के बाहर बरामदे में सो गए थे. इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घर के भीतर प्रवेश किया और चोरी की घटना को अंजाम दिया.

फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

47 हजार के जेवर और 12 हजार नगद पर किया हाथ साफ

अगले दिन सुबह करीब 5:30 बजे जब पीड़ित विनोद साह की नींद खुली, तो उन्होंने देखा कि कमरे के भीतर सारा सामान बिखरा पड़ा था. घर की स्थिति देखकर जब उन्होंने जांच की, तो पता चला कि कमरे में रखा एक रियलमी कंपनी का स्मार्टफोन, एक पर्स में रखा सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायल और 12 हजार रुपये नगद गायब थे. पीड़ित परिवार के अनुसार, चोरी गए जेवरों की कुल कीमत लगभग 47 हजार रुपये है. घटना के बाद छानबीन करने पर विनोद साह की पत्नी का पर्स घर के ठीक बगल में खाली अवस्था में पड़ा हुआ मिला. पीड़ित ने आशंका जताई है कि अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे का लाभ उठाकर घर में प्रवेश किया और इस वारदात को अंजाम दिया.

मामले की जांच कर कार्रवाई में जुटी पुलिस

घटना से परेशान पीड़ित ने मोहनिया थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित आवेदन दिया है और मामले की गहनता से जांच कर चोरों का पता लगाने की गुहार लगाई है. इस संबंध में जानकारी देते हुए मोहनिया के थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि चोरी का आवेदन प्राप्त हो चुका है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और जल्द ही चोरों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: कैमूर में भगवानपुर-मुंडेश्वरी पथ का सुवरन नदी का पुल रोज झेल रहा जाम की मार, आई दरारें

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन