सड़क क्रॉस कर रहे आठ वर्षीय बच्चे को वाहन ने रौंदा, मौत, सड़क जाम

Published at :27 Feb 2025 8:39 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क क्रॉस कर रहे आठ वर्षीय बच्चे को वाहन ने रौंदा, मौत, सड़क जाम

नीय थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर शुक्लपिपरा गांव के समीप गुरुवार को सड़क क्रॉस कर रहे एक आठ वर्षीय बच्चे की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक किशोर शुक्लपिपरा गांव निवासी रविंद्र पासी का पुत्र अंकित कुमार बताया जाता है

विज्ञापन

मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर शुक्लपिपरा गांव के समीप गुरुवार को सड़क क्रॉस कर रहे एक आठ वर्षीय बच्चे की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक किशोर शुक्लपिपरा गांव निवासी रविंद्र पासी का पुत्र अंकित कुमार बताया जाता है. इधर, घटना से नाराज लोगों ने मुआवजा को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 को जाम कर प्रदर्शन किया. इसकी सूचना पर पहुंचे मोहनिया बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष द्वारा काफी समझाने-बुझाने के बाद लोगों ने सड़क पर से जाम को हटाया, जिसके बाद वाहनों का परिचालन शुरू हो पाया. इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया. जानकारी के अनुसार, अंकित अपने भाई व अन्य दो रिश्तेदार बच्चों के साथ सड़क क्राॅस कर रहा था. इस दौरान अंकित अभी सड़क क्राॅस ही कर रहा था, इसी दौरान मोहनिया की तरफ से जा रहे तेज गति से एक अज्ञात चार चक्का वाहन रौंद कर भाग निकला, जिससे घटनास्थल पर ही किशोर की दर्दनाक मौत हो गयी. किशोर का सिर पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया था. इधर, जैसे ही दुर्घटना की जानकारी परिजनों को मिली, लोग आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे, जहां देखे किशोर की मौत हो चुकी है. इधर, सूचना पर पहुंचे आसपास के ग्रामीण व परिजनों ने नाराजगी व्यतीत करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 30 को जाम कर मुआवजा की मांग करने लगे. इसकी सूचना पर पहुंचे मोहनिया बीडीओ संजय दास, थानाध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी, मोहनिया सीओ द्वारा ग्रामीणों को समझाया गया और बीडीओ द्वारा 20 हजार का चेक और कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत मुखिया द्वारा तीन हजार रुपये दिये गये, तब जाकर लोगों ने शव को उठने दिया और सड़क पर से जाम हटाया. इसके बाद शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेजा गया. सड़क जाम से वाहनों की लगी लंबी लाइन मोहनिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर किशोर की अज्ञात वाहन के धक्के से मौत के बाद नाराज लोगों ने करीब डेढ़ घंटे तक सड़क को जाम रखा, जिसके दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लगी रही. इससे जाम में फंसे लोग परेशान दिखे. जानकारी के अनुसार, दुर्घटना गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे की है. दुर्घटना के बाद नाराज लोगों ने शुक्लपिपरा गांव के समीप ही शव को सड़क पर रख जाम कर दिया. मुआवजा के आश्वासन पर करीब 11:30 बजे ग्रामीणों ने शव को उठने दिया और सड़क से जाम को हटाया, तब जाकर वाहनों का परिचालन शुरू हो सका. # आयुष का जुड़वा भाई था अंकित मोहनिया थाना क्षेत्र के शुक्लपिपरा गांव के समीप रविंद्र पासी के पुत्र अंकित कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. जब परिजनों को घटना की जानकारी मिली, तो दहाड़ मार कर चिल्लाने लगे, किशोर की मां और बहन रोते-रोते बेहोश हो जा रही थीं. गांव की महिलाएं उन्हें समझने में जुटी थीं. ग्रामीणों ने बताया कि रविंद्र पासी के दो पुत्र और दो पुत्रियां थी, जिसमें अंकित और आयुष जुड़वा भाई थे. परिवार में अब जुड़वां भाई आयुष और दो बहन अंकिता और एक छोटी बहन रह गयी है. इसके पिता रवींद्र राजमिस्त्री का काम करते हैं. # क्या कहते हैं थानाध्यक्ष इस संबंध में मोहनिया थानाध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक किशोर की मौत हो गयी. ग्रामीणों द्वारा मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम किया गया था, जिन्हें समझने के बाद जाम को हटा लिया गया. शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन