चांद में 20 सूत्री कार्यालय का हुआ उद्घाटन

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय स्थित 20 सूत्री कार्यालय का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया गया.

विज्ञापन

चांद. प्रखंड मुख्यालय स्थित 20 सूत्री कार्यालय का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता 20 सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष सतीश सिंह पटेल ने की. संचालन विवेक तिवारी ने किया. जदयू के जिलाध्यक्ष अजय कुमार पटेल, भाजपा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे, हम के जिलाध्यक्ष संजय सुधांशु ने संयुक्त रूप से फीता काट कर 20 सूत्री कार्यालय का उद्घाटन किया. इस अवसर पर विस्तार से चर्चा करते हुए 20 सूत्री के कार्यों के बारे में मौजूद सभी सदस्यों को जानकारी दी गयी. साथ ही मौके पर हम के प्रखंड अध्यक्ष रिकी सिंह, जदयू के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष त्रिलोकी पटेल, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अनुपम पांडे, अजय सिंह आदि ने भी अपने अपने विचार रखें. इस संबंध में बीस सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष सतीश सिंह पटेल ने कहा कि 20 सूत्री के माध्यम से सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जांच की जायेगी, ताकि गुणवत्ता ठीक रहे और लोगों को उसका लाभ मिल सके. मौके पर रमेश सिंह, सुनील सिंह, मुन्नू प्रसाद सिंह, महेश कुशवाहा, शंकर चौहान, शमीमा बेगम, लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष देवानंद पासवान सहित सभी 20 सूत्री के सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन