एसवीपी कॉलेज में स्नातक सेमेस्टर-फोर्थ के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 28 Mar 2026 4:27 PM
दो अप्रैल तक ऑनलाइन भरें फॉर्म, आठ अप्रैल तक कॉलेज में जमा करना अनिवार्य
दो अप्रैल तक ऑनलाइन भरें फॉर्म, आठ अप्रैल तक कॉलेज में जमा करना अनिवार्य भभुआ नगर. सरदार वल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय, भभुआ द्वारा स्नातक कला व विज्ञान संकाय के सेमेस्टर-4 (सत्र 2024-2028) के छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की गयी है. जारी सूचना के अनुसार, सेमेस्टर-4 का परीक्षा फॉर्म दो अप्रैल तक वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन भरा जायेगा. इसके साथ ही छात्रों को ऑनलाइन भरे गये परीक्षा फॉर्म व नामांकन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर एक से आठ अप्रैल तक महाविद्यालय कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा. निर्धारित तिथि के भीतर ही सभी प्रक्रिया पूरी करनी होगी, अन्यथा छात्रों को परीक्षा से वंचित होना पड़ सकता है. महाविद्यालय द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, छात्रों को फॉर्म जमा करते समय सेमेस्टर-I, 2 और 3 के उत्तीर्ण अंकपत्र व पंजीयन पत्र की छायाप्रति, कॉलेज आईडी कार्ड की प्रति, तथा आरक्षित वर्ग के छात्रों के लिए जाति प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है. इसके अलावा सभी छात्रों को ”नो ड्यूज” प्रमाण पत्र भी जमा करना होगा. सूचना में यह भी कहा गया है कि सभी दस्तावेजों की मूल प्रति के साथ अपने संबंधित विषय के शिक्षक से जांच कराना जरूरी होगा, जिसके बाद ही काउंटर पर फॉर्म स्वीकार किया जायेगा. परीक्षा प्रेषण शुल्क सभी छात्रों के लिए 150 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि प्रायोगिक विषयों के लिए 600 रुपये अतिरिक्त शुल्क सभी को देना होगा. महाविद्यालय प्रशासन ने सभी छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










