आठ प्रखंडों में बीइओ के पद पर तैनात किये गये पर्यवेक्षकीय पदाधिकारी

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की कमी का दंश झेल रहे शिक्षा विभाग को अब जिले के सभी आठ प्रखंडों में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मिल गये हैं. हालांकि, नये प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की नियुक्ति नहीं की गयी है, बल्कि प्रखंड स्तर पर तैनात अन्य विभागों के पदाधिकारी को अपने कार्यों के अतिरिक्त प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का प्रभार दिया गया है.
भभुआ नगर. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की कमी का दंश झेल रहे शिक्षा विभाग को अब जिले के सभी आठ प्रखंडों में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मिल गये हैं. हालांकि, नये प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की नियुक्ति नहीं की गयी है, बल्कि प्रखंड स्तर पर तैनात अन्य विभागों के पदाधिकारी को अपने कार्यों के अतिरिक्त प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का प्रभार दिया गया है. यह पदाधिकारी शिक्षा विभाग के नहीं है बल्कि प्रखंड स्तर पर तैनात अन्य विभाग के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी हैं, जिन्हें प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रूप तैनात किया गया है. गौरतलब है कि प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी को जिले में खाली पड़े प्रखंडों में प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रूप में तैनात करने के लिए शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एसके सिद्धार्थ ने जिला पदाधिकारी को पत्र लिखा था. लिखे गये पत्र में कहा गया था कि जिले के कई प्रखंडों में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का पद रिक्त है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पद रिक्त होने से प्रखंड व जिला कार्यालय से समन्वय व विभागीय कार्यों में कठिनाई हो रही है. ऐसे में विभाग का यह निर्णय है कि प्रखंड में तैनात पर्यवेक्षकीय पदाधिकारी यानी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के रूप में तैनात पदाधिकारी को अपने कार्यों के अतिरिक्त प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रूप में वित्तीय प्रभार के साथ प्रतिनियुक्ति किया जाये, ताकि कार्यों का निबटारा सही समय पर हो सके. इधर, अपर मुख्य सचिव के पत्र के आलोक में जिला पदाधिकारी सावन कुमार द्वारा प्रभार में चल रहे जिले के सभी आठ प्रखंडों में पर्यवेक्षकीय पदाधिकारी की तैनाती प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पद पर करते हुए सूची का प्रकाशन कर दिया गया है. = अधिकारियों की कमी से कार्यों का समय पर नहीं हो रहा था निबटारा गौरतलब है कि सरकार द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए लगातार नये-नये फरमान जारी हो रहा है, लेकिन अधिकारियों की कमी के कारण मामले का सही समय पर निस्तारण करना तो दूर अधिकारी समय से कागजी कार्यों का भी निस्तारण नहीं कर पा रहे थे. इसके चलते शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के साथ लोगों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा था. इतना ही नहीं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की कमी इस तरह हावी था कि एक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पास दो-दो प्रखंड का प्रभार रहने के साथ एक जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के पास प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के प्रभार से लेकर कई विभागों के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी का प्रभार भी था, जिसके कारण मामले का सही से निष्पादन नहीं हो रहा था. = बीइओ नहीं रहने से लोगों की हो रही थी परेशानी गौरतलब है कि प्रभारी जिला शिक्षा पदाधिकारी के पद पर तैनात अक्षय कुमार पांडे के पास भभुआ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी व मोहनिया प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का प्रभार था. वहीं मध्याह्न भोजन कार्यक्रम पदाधिकारी के पास प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुदरा व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी लेखा योजना का प्रभार था. जबकि, जिला स्थापना कार्यक्रम पदाधिकारी के पास अपने कार्य के अतिरिक्त रामपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का भी प्रभार था. यानी जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रूप में तैनात रहने के कारण कागजी कार्यों का भी निबटारा समय पर नहीं हो रहा था. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का प्रभार जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के पास रहने के चलते शिक्षा व्यवस्था के साथ-साथ आम लोगों को भी परेशानियों को सामना करना पड़ता था. आये दिन आम लोग प्रखंडों में छात्रों के काउंटर साइन सहित अन्य समस्या का प्रखंड स्तर पर निष्पादन नहीं होने के कारण जिला शिक्षा विभाग कार्यालय का चक्कर लगाते रहते थे, जहां कई दिनों तक चक्कर लगाने के बाद ही कार्यों का निष्पादन हो पाता था. = मात्र तीन प्रखंडों में ही तैनात थे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की कमी इस तरह जिले में व्याप्त था कि जिले में 11 प्रखंड में मात्र तीन प्रखंड में ही शिक्षा पदाधिकारी तैनात थे. अन्य सभी आठ प्रखंडों में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना व मध्याह्न भोजन कार्यक्रम पदाधिकारी के साथ-साथ एक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के कंधों पर एक से दो प्रखंडों का प्रभार था. अब शिक्षा विभाग को छोड़ कर दूसरे विभागों में कार्यरत पदाधिकारी को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का प्रभार मिलने से कार्यों में तेजी आयेगी. = इन प्रखंडों में तैनात किये गये प्रभारी बीइओ प्रखण्ड पदाधिकारी का नाम भभुआ सुधीर कुमार प्रखंड कृषि पदाधिकारी नुआंव मुन्ना कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मोहनिया अरविंद कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रामपुर तेजस्विनी आनंद, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कुदरा मुकेश मनी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अधौरा कुंदन कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी दुर्गावती अजितेश तिवारी, श्रम परिवर्तन पदाधिकारी भगवानपुर शशिकांत पाल, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी चैनपुर
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










