ePaper

Kaimur News : कक्षा छह से 12वीं तक के छात्रों की सप्ताह में एक घंटी होगी हेल्थ की पढ़ाई

Updated at : 26 May 2025 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
Kaimur News : कक्षा छह से 12वीं तक के छात्रों की सप्ताह में एक घंटी होगी हेल्थ की पढ़ाई

जिले के सभी मध्य, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक सरकारी स्कूलों में स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम चलाया जायेगा

विज्ञापन

भभुआ नगर. जिले के सभी मध्य, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक सरकारी स्कूलों में स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम चलाया जायेगा. इस प्रोग्राम के तहत छात्रों को बुनियादी प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया जायेगा. केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय तथा मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम शुरू किया गया है. इधर, विद्यालयों में हेल्थ संबंधी एक घंटे छात्रों को पढ़ाई कराने के लिए शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने जिला शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (एसएसए) को निर्देश जारी किया है. जारी निर्देश में कहा है कि कक्षा छह से 12 तक के प्रत्येक स्कूल की समय-सारणी में प्रत्येक सप्ताह एक घंटी बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी शिक्षा पर आयोजित की जायेगी. साथ ही कहा है कि यह व्यवस्था सभी विद्यालयों में अनिवार्य होगी. इस घंटी को एसएचडब्ल्यूपी (स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम) नाम दिया गया है. साथ ही कहा है कि कार्यक्रम को संचालित करने के लिए कैलेंडर जारी कर दिया गया है. बच्चों के स्वास्थ्य की बेहतरी की जानकारी देने वाले इस कवायद को नियमित पाठ्यक्रम के रूप में शामिल करते हुए साप्ताहिक सत्र का संचालन करें. = हर स्कूल में दो शिक्षक आरोग्य दूत के रूप में किये जायेंगे ट्रेंड कार्यक्रम को प्रभावी करने के लिए प्रत्येक विद्यालय में कार्यरत दो शिक्षकों को स्वास्थ्य व आरोग्य दूत के रूप में प्रशिक्षित किया जायेगा. प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षक छह से 12 वीं तक के विद्यालयों में मंगलवार-बुधवार को प्रत्येक कक्षा में स्वास्थ्य का यह कार्यक्रम चलना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही कहा है कि स्वास्थ्य व आरोग्य दूत अपने विद्यालय का मासिक प्रतिवेदन सीएएचपी (कंप्रिहेंसिव एडोलिसेंट हेल्थ प्रोग्राम) मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से जमा करेंगे. प्रधानाध्यापकों को भी इसकी रिपोर्ट देनी होगी. उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि त्रैमासिक किशोर स्वास्थ्य व आरोग्य दिवस का आयोजन किया जाये. इस कार्यक्रम का उद्देश्य कक्षा 6 से 12 तक के विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के जीवन कौशल, शारीरिक, मानसिक और संपूर्ण स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है. साथ ही उनका सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है. गौरतलब है कि राज्य के 32 जिलों में कक्षा 6 से 12 वीं तक के स्कूलों में आयुष्मान भारत के अंतर्गत स्वास्थ्य व आरोग्य कार्यक्रम (एसएचडब्ल्यूपी) मार्च 2020 से संचालित किये जा रहे हैं. बोले अधिकारी इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी अक्षय पांडे ने बताया विद्यालय में सप्ताह में एक दिन एक घंटे हेल्थ की पढ़ाई की जायेगी. इसके लिए सभी विद्यालयों के दो शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. साथ ही कहा कि सोमवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को इस कार्यक्रम को सभी विद्यालयों में संचालित करने के लिए बैठक के साथ-साथ प्रशिक्षित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHANJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHANJAY KUMAR

PRABHANJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन