नदोखर में 31 से छह फरवरी तक श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 22 Jan 2026 4:13 PM
कुदरा प्रखंड के नदोखर गांव में 31 जनवरी से छह फरवरी तक श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है.
पुसौली. कुदरा प्रखंड के नदोखर गांव में 31 जनवरी से छह फरवरी तक श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है. यह आयोजन विश्व के महान मनीषी संत, परम पूज्य श्री लक्ष्मीप्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज के दिव्य अनुशासन में संपन्न होगा. महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर 31 जनवरी को संत-महात्माओं द्वारा कथा व प्रवचन होगा. एक से छह फरवरी तक नियमित रूप से धार्मिक अनुष्ठान, कथा-प्रवचन व यज्ञ कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. महायज्ञ के अंतर्गत एक फरवरी को भव्य जलयात्रा निकाली जायेगी, जबकि छह फरवरी को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूर्णाहुति होगी. आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है. पूज्य श्री जीयर स्वामी जी महाराज का पावन आगमन दो फरवरी को होगा. इसे लेकर तैयारी जोरों पर हैं. आयोजन स्थल पुसौली रेलवे स्टेशन से लगभग तीन किलोमीटर उत्तर स्थित नदोखर गांव में किया जा रहा है. महायज्ञ समिति, समस्त ग्रामवासी व क्षेत्रवासी इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील कर रहे हैं. आयोजन को सफल बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










