कैमूर के शशांक और निशांत का हुआ बिहार अंडर-23 क्रिकेट टीम में चयन
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 18 Jan 2026 4:33 PM
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा संचालित कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी अंडर-23 में जिले के दो होनहार खिलाड़ियों शशांक उपाध्याय और निशांत कुमार सिंह का चयन हुआ है.
फोटो8.निशांत कुमार सिंह फोटो.9.शशांक उपाध्याय भभुआ सदर. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा संचालित कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी अंडर-23 में जिले के दो होनहार खिलाड़ियों शशांक उपाध्याय और निशांत कुमार सिंह का चयन हुआ है. बिहार क्रिकेट संघ से प्राप्त सूचना के अनुसार, कैमूर जिला से शशांक उपाध्याय और निशांत कुमार सिंह का चयन कर्नल सीके नायडू अंडर -23 बिहार राज्य क्रिकेट टीम में हुआ है, जो बीसीसीआई द्वारा आयोजित कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में बिहार राज्य टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे. बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित विगत सत्र के अंडर 23 घरेलू प्रतियोगिता में शशांक उपाध्याय ने अपनी शानदार विकेट किपिंग व बल्लेबाजी तथा निशांत कुमार सिंह ने तेज गेंदबाजी से विभिन्न टीमों के खिलाफ काफी बढ़िया प्रदर्शन करते हुए कैमूर जिला टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाया था. इसी प्रदर्शन के आधार पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने दोनों खिलाड़ियों को कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी अंडर 23 टीम में जगह दिया है. गौरतलब है कि शशांक उपाध्याय जिले के रामगढ़ प्रखंड के डरवन और निशांत कुमार सिंह भगवानपुर प्रखंड के कसेर गांव के रहनेवाले है. बिहार अंडर 23 क्रिकेट टीम में हुए अपने चयन पर दोनों ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उनकी सफलता के पीछे उनके माता-पिता और जिले के सभी साथी खिलाड़ियों का भरपूर सहयोग मिला है. इधर, दोनों उदीयमान क्रिकेट खिलाड़ियों के चयन की पुष्टि करते हुए जिला क्रिकेट संघ के सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि बीसीसीआइ द्वारा आयोजित कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में बिहार टीम से प्रतिनिधित्व करने के लिए शशांक उपाध्याय और निशांत कुमार सिंह का चयन किया गया है. उनका मैच उर्जा स्टेडियम, पटना में सिक्किम के खिलाफ होना है. दोनों खिलाड़ी टीम के साथ जुड़ने के लिए पटना के लिए रवाना हो चुके हैं. इस उपलब्धि पर संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि हम सब क्रिकेट परिवार गौरवान्वित है और दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










