बारिश व बाढ़ के बाद सड़कों की स्थिति खराब, ग्रामीण परेशान

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 19 Oct 2025 5:22 PM

विज्ञापन

विगत दिनों हुई लगातार बारिश और उसके बाद आयी बाढ़ से प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क की स्थिति कई जगहों पर काफी जर्जर हो गयी है

विज्ञापन

चांद. विगत दिनों हुई लगातार बारिश और उसके बाद आयी बाढ़ से प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क की स्थिति कई जगहों पर काफी जर्जर हो गयी है. कई जगहों पर जहां सड़क पर पानी तेजधारा के साथ बह रहा था, उन जगहों की सड़क खराब हो गयी है. इस तरह की स्थिति भरूहिया, कोनहरा, पौरा, केशरी, ईचाव आदि कई गांवों की सड़क पर देखने काे मिल रही हैं, जहां सड़क की गिट्टियां उखड़ कर बह जाने से सड़क पर गहरे गड्ढे हो गये हैं. इसके कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है. एनएच-219 पर गड्ढों की भरायी तो गिट्टी व मोरम आदि डालकर करा दी गयी है, लेकिन अभी भी गांव की कई सड़कों की स्थिति उसी तरह की बनी है, जिसे लेकर ग्रामीणों ने शासन प्रशासन व जिम्मेदार अधिकारियों से इस स्थिति में सुधार को लेकर प्रकाशन के माध्यम से गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन