लोक अदालत में मामलों को निबटाने के लिए पक्षकारों को भेजा जा रहा नोटिस
Published by :VIKASH KUMAR
Published at :04 May 2025 6:42 PM (IST)
विज्ञापन

जिले में लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर तैयारी शुरू
विज्ञापन
भभुआ.
जिले में लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. पक्षकारों को अपना वाद सुलह समझौते के आधार पर करा लेने को नोटिस जारी किया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार कैमूर के तत्वाधान में 10 मई को भभुआ व्यवहार न्यायालय परिसर व मोहनियां अनुमंडल न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जानी है. इसमें सुलहनीय फौजदारी, सिविल, बैंक लोन, मनी सूट, भू अधिग्रहण, मजदूरी अधिनियम, माप-तौल, खनन, वाहन दुर्घटना क्लेम, बिजली, परिवार न्यायालय, राजस्व आदि से संबंधित वाद संबंधित मामलों के पक्षकारों के सहमति से आपसी सुलह के आधार पर तत्काल मौके पर निबटाया जायेगा. मालूम हो इस अदालत में पक्षकारों को कोई कोर्ट फीस नहीं देनी होती है. साथ ही न्यायालय में लंबित मुकदमे में पूर्व से जमा कोर्ट फीस भी वापस मिल जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










