Kaimur News : महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट नगर पर्षद की फाइलों में दबा

Published by :PRABHANJAY KUMAR
Published at :10 Apr 2025 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
Kaimur News : महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट नगर पर्षद की फाइलों में दबा

र्ष 2024 में ही भभुआ शहर में महिलाओं की सुविधा के लिए पिंक टॉयलेट का निर्माण कराया जाना था. इसको लेकर मार्च 2024 में नगर पर्षद के वार्षिक बजट में इसका प्रावधान भी किया गया था और पिंक टॉयलेट बनाने के लिए शहर के प्रमुख स्थानों पर जगह भी चयनित कर ली गयी थी.

विज्ञापन

भभुआ सदर. वर्ष 2024 में ही भभुआ शहर में महिलाओं की सुविधा के लिए पिंक टॉयलेट का निर्माण कराया जाना था. इसको लेकर मार्च 2024 में नगर पर्षद के वार्षिक बजट में इसका प्रावधान भी किया गया था और पिंक टॉयलेट बनाने के लिए शहर के प्रमुख स्थानों पर जगह भी चयनित कर ली गयी थी. लेकिन, महिलाओं के लिए बनी यह योजना साल खत्म होने के साथ ही नगर पर्षद के फाइलों में दबकर रह गयी और पिंक टॉयलेट का निर्माण अप्रैल 2025 तक भी नहीं कराया जा सका. अब ऐसे में खरीदारी के लिए बाजार जानेवाली महिलाओं सहित राहगीर महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. गौरतलब है कि नगर पर्षद के वार्षिक बजट 2024 में महिलाओं की सुविधा के लिए पिंक शौचालय के निर्माण कराने का प्रावधान किया गया था. इसको लेकर शहर के एकता चौक पर बने सार्वजनिक शौचालय के ऊपर, राजेंद्र सरोवर और वार्ड 25 गुरुद्वारा के पीछे आदि जगहों को नगर पर्षद ने पिंक टॉयलेट के लिए चिह्नित किया गया था. शौचालय के निर्माण के लिए नप जेइ को प्राक्कलन भी बनाने का निर्देश दिया गया था. लेकिन इतने सारे कवायदों के बावजूद शहर के चिह्नित स्थानों पर पिंक शौचालय का निर्माण नहीं कराया जा सका. जबकि, शहर में महिलाओं को आ रही परेशानी पर नप की उप सभापति रविता पटेल ने भी बैठक के दौरान पिंक शौचालय बनाने का मुद्दा उठाया था, फिर भी यह महती योजना एक साल बीत जाने के बाद भी नगर पर्षद के फाइलों में दफन होकर रह गयी. = शौचालय नहीं होने से महिलाओं को होती है परेशानी दरअसल, शहर में महिलाओं के लिए एक भी शौचालय नही है, जिसके चलते ग्रामीण इलाकों या बाहर से आनेवाली महिलाओं को काफी परेशानी उठानी पड़ती हैं. बहुत जरूरत होने पर महिलाओं को एकता चौक पर बने सार्वजनिक शौचालय का उपयोग करने पर मजबूर होना पड़ता है. शहर की रहनेवाली महिमा देवी, राजकुमारी कुंवर आदि का कहना था कि सार्वजनिक शौचालय में पुरुष भी आते जाते रहते है, जिसके चलते महिलाओं को निवृत्त होने में काफी संकोच करना पड़ता है. महिलाओं के लिए अलग शौचालय जरूर बनना चाहिए. सार्वजनिक शौचालय पर भी लगे ताले 2017 से ओडीएफ प्लस भभुआ शहर में फिलहाल महिलाओं के लिए बनने वाले पिंक शौचालय का निर्माण कराना तो दूर कई जगहों पर बने सार्वजनिक शौचालय पर भी ताले लगे हैं. नगर पर्षद की अनदेखी और लापरवाही के चलते शहर के राजेंद्र सरोवर और देवी जी रोड में बने सार्वजनिक शौचालयों पर कई महीनों से ताले लगे है. इसके चलते लोगों को शौच के लिए खेतों और नालियों का उपयोग करना पड़ रहा है. दरअसल, नगर पर्षद द्वारा एकता चौक, राजेंद्र सरोवर और देवी जी रोड सहित अन्य जगहों पर बने सार्वजनिक शौचालयों का टेंडर किया था. लेकिन, राजेंद्र सरोवर और देवी जी रोड में बने शौचालय से राजस्व की पूर्ति नहीं होने से संवेदक ने शौचालय चलाने से हाथ खड़े कर लिये, जिसके चलते दोनों सार्वजनिक शौचालय आज बंद पड़े है और उनमें ताला लगा हुआ है. = जल्द शुरू होगा पिंक शौचालय का निर्माण नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय ने शहर में बनने वाले पिंक शौचालय पर बताया कि जेइ द्वारा प्राक्कलन तैयार कर लिया गया है और शहर में जगह भी चिह्नित हो चुकी है. जल्द ही चिह्नित स्थानों पर पिंक शौचालय का निर्माण शुरू कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHANJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHANJAY KUMAR

PRABHANJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन